26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
OMG: करोड़ों का मालिक निकला घूसखोर ग्राम सचिव, तिजोरी खोली तो चौंक गई एसीबी
Play video

OMG: करोड़ों का मालिक निकला घूसखोर ग्राम सचिव, तिजोरी खोली तो चौंक गई एसीबी

रिश्वत प्रकरण में गिरफ्तार सातलखेड़ी ग्राम सचिव की तिजोरी खोली गई तो नोटों की इतनी गड्डियां मिली की देखकर एसीबी भी दंग रह गई।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 24 Jan 2019, 9:00 AM IST

रामगंजमंडी. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने रिश्वत प्रकरण में गिरफ्तार सातलखेड़ी ग्राम सचिव की संपत्तियों की जांच शुरू कर दी है। देर रात तक सचिव के मारूति नगर स्थित मकान पर एसीबी ने कब्जा जमाया हुआ था। मकान में तिजोरी की चाबी नहीं देने पर पहले इसे खोलने वाले मिस्त्री बुलाए गए। फिर भी नहीं खुली तो तिजोरी को कटर मशीन से काटा गया। मकान से भारी नकदी बरामद हुई है। भूखंडों के दस्तावेजों के अलावा कुछ अन्य जरूरी कागजात भी एसीबी के हाथ लगे हैं। नगदी राशि एसीबी टीम के सदस्यों ने गिनी। ब्यूरो टीम सातलखेड़ी सरपंच शांतिबाई के घर भी पहुंची लेकिन वे नहीं मिली।

bribery Case: 2.50 लाख का बिल पास करने के लिए मांगी 25 हजार की रिश्वत, सरपंच पुत्र और ग्राम सचिव गिरफ्तार

तीन पंचायतों का प्रभार

ग्राम सचिव अशोक सैन के पास सातलखेडी, चेचट, व मंडा ग्राम पंचायतों का कार्यभार है। यह भी संयोग है कि अशोक के पास हमेशा से तीन ग्राम पंचायतों का प्रभार रहा है। उसे अधिकारियों का कृपा पात्र माना जाता है।

OMG: कर्जा चुकाने के लिए बेच दी शुगर मिल की 400 बिघा जमीन

पांच गाडिय़ों में आई टीम

एसीबी कोटा, एसीबी झालावाड़ टीम की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी , भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो स्पेशल यूनिट की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डा. प्रेरणा शेखावत, हैड़ कांस्टेबल गोपाललाल, नरेन्द्र सिंह, दिग्विजय सिंह, पवन कुमार, सुमेरसिंह, दिलीप कुमार, सूरजमल, देवीदान , महिला कांस्टेबल रामजानकी शामिल थी। पांच वाहनों में टीम सदस्य चेचट, रामगंजमंडी, खैराबाद , सातलखेड़ी मौजूद रहे। रामगंजमंडी पुलिस की दो गाडिय़ों में महिला कांस्टेबल के साथ पुलिस के जवान भी कार्रवाई में शामिल रहे।

Read More: वो घड़ी भी आई जब 2 मीटर थी रणथम्भौर टीम और टाइगर के बीच दूरी, फिर क्या हुआ…पढि़ए आगे

तीनों पंचायतों के भुगतान की होगी जांच

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रेरणा शेखावत ने कहा कि टीम ग्राम पंचायत सातलखेड़ी, चेचट व मंडा ग्राम पंचायत में हुए निर्माण कार्यों के भुगतान की जंाच करेगी। इन पंचायतों के दस्तावेज सरपंच के निवास व पंचायत मुख्यालय से टीम ने जब्त किए हैं।

 

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़