7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा

कोटा में बोले शाह , ‘गहलोत बताएं सीएम वो बनेंगे या पायलट’

शक्ति सम्मेलन को संबोधित करते हुए शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा।

Google source verification

कोटा. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को कोटा में चुनावी शंखनाद कर अभियान की शुरुआत की। शक्ति सम्मेलन को संबोधित करते हुए शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। शाह ने कहा, राहुल बाबा सपना देखते हैं कि कांग्रेस राजस्थान में सरकार बना लेगी। राहुल गांधी खुली आंखो से सपने देख रहे है। राजस्थान में भाजपा सरकार अंगद के पैर की तरह मजबूत है। हमें अगला चुनाव कार्यकर्ता ही जिताएंगे । शाह ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि हमारी आवाज इतनी बुलंद हो कि दुश्मनों के दिल दहल जाए।

गहलोत-पायलट पर साधा निशाना
शाह ने कांग्रेस में सीएम उम्मीदवारी की रेस पर तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष अपना नेता ही तय नहीं कर पाई । पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि गहलोत बताए वो सीएम बनेंगे या सचिन पायलट।

एक वोट की कीमत समझाई

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी ने शक्ति केन्द्र सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कार्यकर्ताओं को एक-एक वोट की कीमत समझाई। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार एक वोट से गिर गई थी। ऐसे में कार्यकर्ता आगामी चुनाव में एक-एक वोट को भाजपा के पक्ष में करने के लिए जुट जाएं। सैनी ने कांग्रेस पर भी हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर अनर्गल बोलने का आरोप लगाया। शाह के कार्यक्रम में पहुंचने पर सैनी ने उन्हें तलवार भेंट की।