26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
VIDEO : शोपिंग सेंटर में दिनदहाड़े तीन कारों के कांच तोड़ उड़ाए बैग
Play video

VIDEO : शोपिंग सेंटर में दिनदहाड़े तीन कारों के कांच तोड़ उड़ाए बैग

गुमानपुरा थाना क्षेत्र में शोपिंग सेन्टर की घटना - सीसीटीवी में कैद हुई वारदात  
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 15 Sep 2018, 9:28 PM IST

कोटा. गुमानपुरा थानाक्षेत्र के शोपिंग सेन्टर क्षेत्र में शनिवार सुबह अज्ञात चोर दिनदहाड़े एक के बाद एक तीन कारों के शीशे तोड़कर उनमें रखे बैग उड़ा ले गए।

कैथूनीपोल निवासी आर्किटेक्ट अशोक तिवारी (52) शनिवार सुबह शोपिंग सेन्टर में टाइल्स खरीदने गए थे। इसी दौरान उन्होंने उनकी लक्जरी कार को सड़क किनारे खड़ा किया और वे सड़क के दूसरी ओर खरीदारी करने चले गए।करीब 15 मिनट बाद जब वे कार लेकर आगे बढ़े तो उन्हें शीशा खिरने की आवाज आई। इस पर जब उन्होंने पीछे देखा तो कार की बायीं तरफ की पीछे की खिड़की का शीशा टूटा हुआ था तथा कार में पीछे सीट पर बेग में रखा मिनी लेपटॉप, बैंक की पास बुक, डायरियां व अन्य दस्तावेज चोरी हो चुके थे।

वहीं वल्लभबाड़ी निवासी कीरतप्रीत सिंह (21) ने बताया कि शनिवार सुबह उनकी कार शोपिंग सेन्टर चौराहे के निकट खड़ी थी। वे शोपिंग सेन्टर में ही खरीदारी करके लौटे तो पाया कि कार से अज्ञात चोर खिड़की का कांच तोड़कर उसमें रखा बैग चुरा ले गए। कीरतप्रीत ने बताया कि बैग में कॉपी व किताबें व कुछ दस्तावेज थे।

READ MORE : हाशिए पर बच्चों की मुस्कान, निगम व न्यास की अनदेखी से बदहाल पार्क…देखिए तस्वीरें

इसके अलावा भीलवाड़ा निवासी महेन्द्र कुमार शर्मा (72) ने बताया कि शनिवार सुबह वे शोपिंग सेन्टर में खरीदारी करने गए थे। इस दौरान उन्होंने सड़क किनारे अपनी कार खड़ी की। करीब 20 मिनट बाद जब वे लौटे तो कार की खिड़की का शीशा टूटा हुआ था तथा उसकी सीट पर से हैंड बेग चोरी हो गया था जिसमें आवश्यक दस्तावेज थे। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने नाकाबंदी कर चोरों की तलाश शुरू करवाई, लेकिन शाम तक कुछ हाथ नहीं लग सका।

चोरी की वारदात में आरोपी नहीं बनाने के बदले मांगी थी रिश्वत

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
शोपिंग सेन्टर में हुई इन तीन वारदातों में से लैपटॉप उड़ाने वाली घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इस आधार पर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है। इसके अलावा मुखबिरों को भी इस काम में लगाया गया है। तीनों वारदात की प्रकृति एक जैसी ही होने से एक ही गिरोह की करतूत होने से इनकार नहीं किया जा सकता।

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़