16 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
कोटा में बोले गहलोत: इस वजह से आया राजस्थान में प्रलय, 54 लोगों की जिंदगी लील गया पानी…जानिए, क्या है वो वजह
Play video

कोटा में बोले गहलोत: इस वजह से आया राजस्थान में प्रलय, 54 लोगों की जिंदगी लील गया पानी…जानिए, क्या है वो वजह

Heavy Rain, Flood in Rajasthan, CM Ashok Gehlot, Aerial survey: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार सुबह हाड़ौती के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Sep 16, 2019

कोटा. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( CM Ashok Gehlot ) ने सोमवार सुबह हाड़ौती के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण ( Aerial survey ) कर स्थिति का जायजा लिया। सीएम सुबह 8.30 बजे जयपुर से हैलीकॉप्टर ( helicopter ) से रवाना हुए और सबसे पहले बूंदी जिले का हवाई सर्वे किया। इसके बाद कोटा शहर और जिले के प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति देखी। इसके बाद झालावाड़ जिले का दौरा कर बाढ़ हालातों का अवलोकन किया। सीएम के साथ नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ( DDH Minister Shanti Dhariwal ) तथा आपदा राहत प्रबंधन मंत्री मास्टर भंवरलाल ( Minister Master Bhanwarlal ) भी मौजूद रहे।

Read More: सीएम गहलोत ने हैलीकॉप्टर से देखा हाड़ौती में बाढ़ से मची तबाही का मंजर, प्रभावित क्षेत्रों का ले रहे जायजा

मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि राजस्थान में पांच जिले करौली, अलवर, भरतपुर, गंगानगर और हनुमानगढ़ को छोड़कर सभी जिलों में इस बार औसत से 40 प्रतिशत बारिश ज्यादा हुई है। कई जिलों में बहुत ज्यादा हुई है। अब तक राज्य में विभिन्न हादसों में 54 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से ज्यादातर को नियमों के अनुसार मुआवजा मिल चुका है। कोटा में भी नुकसान का सर्वे कराया जाएगा। उन्होंने कहा, मुख्य सचिव पूरे राज्य की निगरानी कर रहे हैं। कोटा के प्रशासन ने भी समय पर सही कदम उठाए, इससे कोई हादसा नहीं हुआ। अपदा राहत मंत्री मास्टर भंवरलाल ने कहा, आपदा नियमो के अनुसार मुआवाजे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Watch: उफनती चंबल नदी के बीचों बीच नाव में फंसे 4 युवक, खौफनाक लहरों में 7 घंटे तक अटकी रही सांसें…

गेंता-माखीदा पुलिया पर दरार की करवाएंगे जांच
स्वायत्त शासन मंत्री धारीवाल ने बताया कि कोटा में चंबल रिवरफ्रंट को इस तरह डिजाइन किया जाएगा कि नदी का पानी शहर में नहीं आए। सरकार बाढ़ पीडि़तों के साथ है। हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि गैंता मखीदा पुलिया में आई दरार के कारणों की जांच की करवाई जाएगी। बाढ़ में फंसे लोगों को किसी भी तरह की समस्या नहीं आने दी जाएगी। चम्बल नदी में हो रहे अतिक्रमण ध्वस्त किए जाएंगे।

Watch: चंबल और कालीसिंध ने बरपाया कहर: कोटा का बालापुरा डूबा, 6 दिन से पानी में फंसे 400 लोग, 28 बीमार, NDRF ने किए हाथ खड़े

लोगों को नहीं होने देंगे परेशानी
मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि उन्होंने मध्यप्रदेश सीएम कमलनाथ से बात कर बांधों की स्थिति की जानकारी ली है। राहत कार्यो में किसी भी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी। लोगों को किसी भी तरह से परेशानी नही आने दी जाएगी। केंद्र से लगातार संपर्क में हैं। उन्होंने चम्बल रिवर फ्रंट परियोजना की तारीफ करते हुए कहा कि मीडिया रिवरफ्रंट के फायदे आमजन को बताएं।

Watch: राणा प्रताप सागर के 17 गेट खुलते ही भैंसरोडगढ़ में फंस गए रावतभाटा के 338 बच्चे, 10 की तबीयत खराब

आपदा प्रबंधन की टीम सर्वे करने आएगी कोटा
धारीवाल ने बताया कि बूंदी के बाद कोटा शहर और ग्रामीण इलाकों में बाढ़ के हालात देखे। धारीवाल ने कहा कि बाढ़ के हालातों पर वे तीन दिन से लगातार निगाह रखे हुए हैं। आपदा प्रबंधन के लिए जिला कलक्टर को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि बाढ़ का पानी उतरने के बाद जयपुर से आपदा प्रबंधन की टीम को कोटा भेजा जाएगा और नुकसान का सर्वे करेगी। इसके बाद विशेष बजट पैकेज दिया जाएगा।