24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
नीट की तैयारी कर रहे हैं कोचिंग छात्र ने की आत्महत्या
Play video

नीट की तैयारी कर रहे हैं कोचिंग छात्र ने की आत्महत्या

कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र के लैंडमार्क सिटी में रविवार को नीट की तैयारी कर रहे एक कोचिंग छात्र में आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। फिलहाल छात्र के आत्महत्या के कारणों का पता नही चला है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Dhirendra Tanwar

•

Updated: 29 Apr 2024, 1:04 PM IST

कोटा. कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र के लैंडमार्क सिटी में रविवार को नीट की तैयारी कर रहे एक कोचिंग छात्र में आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। फिलहाल छात्र के आत्महत्या के कारणों का पता नही चला है।

कमरे में संदिग्ध हालत में मृत मिला

कुन्हाड़ी थाना अधिकारी अरविंद भारद्वाज ने बताया कि हरियाणा रोहतक निवासी छात्र सुमित ( 17) ने हॉस्टल के अपने कमरे में आत्महत्या कर ली। सुमित कोटा में एक कोचिंग संस्थान से नीट की तैयारी कर रहा था।। छात्र सुमित लैंडमार्क सिटी स्थित उत्तम रेजीडेंसी में रहकर पढ़ाई कर रहा था। थाना अधिकारी ने बताया कि रात 9 बजे करीब उन्हें कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि छात्र ने फंदा लगाया है। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। छात्र अपने कमरे में संदिग्ध हालत में मृत मिला।

शव को मोर्चरी में रखवाया

छात्र को एमबीएस अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सक ने छात्र की मौत की पुष्टि की। पुलिस ने छात्रा के शव को मोर्चरी में रखवाया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद ही पोस्टमार्टम की प्रक्रिया होगी। छात्र के आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चला है । मामले में जांच की जा रही है।