9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा

Breaking News: कोटा में फांसी के फंदे पर झूला कोचिंग छात्र, 5 घंटे कमरे में लटकती रही लाश

महावीर नगर थाना क्षेत्र में रविवार रात एक कोचिंग छात्र ने फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।

Google source verification

कोटा

image

Zuber Khan

May 21, 2018

कोटा . महावीर नगर थाना क्षेत्र में रविवार रात एक कोचिंग छात्र ने फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मकान मालिक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतार एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दी है। हालांकि सोमवार दोपहर एक बजे तक मृतक छात्र के परिजनों के कोटा नहीं पहुंचने पर पोस्टमार्टम नहीं हो सका।

 

Read More: हाईकोर्ट बेंच के लिए सड़कों पर उतरे वकील, कृषि मंत्री का घेराव कर रजिस्ट्रार कार्यालय को आग लगाने की दी धमकी

महावीर नगर थानाधिकारी मदन लाल ने बताया कि यूपी के बलिया जिला निवासी छात्र सूर्य प्रकाश (17) कोटा के महावीर नगर इलाके में रहकर कोचिंग कर रहा था।

 

Read More: विधानसभा अध्यक्ष से बोलीं विधायक चंद्रकांता-गुंजल ने भरी सभा में ‘दो कौड़ी’ की महिला कहा, केस दर्ज करवाओ

रात को उसने अपने कमरे में रस्सी का फंदा बनाकर झूल गया। घटना का पता लगते ही मकान मालिक ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव उतारा और अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। शव करीब पांच घंटे तक फंदे पर लटका रहा। मृतक के परिजनों के आने के बाद ही पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।