24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
विद्युत पैनल मेें जा घुसा कोबरा, जलदाय विभाग को लगा करंट, 2 घंटे बंद रहा पानी
Play video

विद्युत पैनल मेें जा घुसा कोबरा, जलदाय विभाग को लगा करंट, 2 घंटे बंद रहा पानी

Kota News: पिछले दिनों से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सर्प निकल रहे हैं। इससे लोग परेशान हैं। शुक्रवार अकेलगढ़ परिसर में कोबरा प्रजाति के सांप ने हड़कंप मचा दिया। यह सर्प अकेलगढ़ वाटर फिल्टर प्लांट के विद्युत पैनल में घुस गया। कर्मचारी पैनल को चालू करने गए तो सकते में आ गए। वे पंप चालू नहीं कर सके। इससे जलापूर्ति बा​​धित हो गई।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Hemant Sharma

•

Updated: 27 Sep 2024, 10:51 PM IST

Kota News: पिछले दिनों से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सर्प निकल रहे हैं। इससे लोग परेशान हैं। शुक्रवार अकेलगढ़ परिसर में कोबरा प्रजाति के सांप ने हड़कंप मचा दिया। यह सर्प अकेलगढ़ वाटर फिल्टर प्लांट के विद्युत पैनल में घुस गया। कर्मचारी पैनल को चालू करने गए तो सकते में आ गए। वे पंप चालू नहीं कर सके। इससे जलापूर्ति बा​​धित हो गई।

अ​धिकारियों को दी सूचना

इस पर कर्मचारियों ने विभाग के अधिकारियों को सूचित किया। सूचना के बाद स्नेक केचर गोविंद शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने सर्प को रेस्क्यू किया। शर्मा के अनुसार तड़के चार-साढ़े चार बजे उन्हें सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे तो सर्प विद्युत पैनल में घुसा नजर आया। वह करीब 5 फीट लंबा व कोबरा प्रजाति का था।

इन क्षेत्रों में जलापूर्ति बा​धित रही

कर्मचारियों के अनुसार इससे पहले पैनल में सर्प के घुसने से तलवंडी, राजीव गांधी नगर समेत कुछ क्षेत्रों की जलापूर्ति एक से दो घंटे बाधित रही। सर्प निकालने के बाद पंप चालू किए गए। अ​धिशासी अभियंता मस्तराम मीणा ने बताया कि विद्युत पैनल में सर्प आ गया था। स्नेक केचर से सर्प को पकड़वाकर सुरक्षित छुड़वा दिया गया। कुछ क्षेत्रों में जलापूर्ति बाधित रही, बाद में सुचारू कर दी गई।