
कोटा. सोमवार को कांग्रेस की ओर से सांगोद में आयोजित पहली बड़ी सभा में कांग्रेस नेताओं के निशाने पर सूबे की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से ज्यादा पीएम नरेंद्र मोदी रहे । सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री भरत सिंह ने कहा कि जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल देश के प्रधानमंत्री करते है, उस तरह तो गा्रम पंचायत का कोई सरपंच भी नहीं करता। पूरे राजस्थान में आज बापू की जयंती पर भी एक भी सरकारी कार्यक्रम नहीं हुआ। पंचायतों में ताले लटके है लेकिन भाजपा को कोई सरोकार नही है ।
बापू के संदेश के बारे में बताते हुए भरत सिंह ने कहा कि कोई भी योजना लागू करो उसके पहले गरीब के चेहरे को याद करो और सोचो कि क्या उस गरीब को उस योजना का लाभ मिलेगा। भारत का भविष्य विकास गांव में बसता है लेकिन मोदी जी मुकेश अम्बानी को सम्पन्न करते है उसे गरीब मानकर उनके भंडार भर रहे है।
Voluntary Blood Donation Day : रक्तदान में कोटा राजस्थान में पहले नंबर पर
कांग्रेस लौटेगी, इसमें कोई शंका नहीं
पूर्व मंत्री ने कहा कि राज्य में फिर से कांग्रेस का शासन आएगा इसमें कोई शंका नहीं है। किसानों की दुर्दशा हुई है । भाजपा की कर्जमाफी पर कहा कि किसानों के साथ प्रधामंत्री जी मेड इन इंडिया की बात करते है यहां तेल बाहर से आ रहा है, दालें बाहर से आ रही है लेकिन किसान को दरकिनार कर रहे है । सरकार समर्थन मूल्य की बात करती है लेकिन समय पर किसान की खरीद नहीं की जाती।