25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
बिजली बिलों पर केईडीएल की सफाई से भड़के थे कांग्रेसी, पुलिस की मौजूदगी में अधिकारी को मारे चांटे, तमाशा देखती रही खाकी
Play video

बिजली बिलों पर केईडीएल की सफाई से भड़के थे कांग्रेसी, पुलिस की मौजूदगी में अधिकारी को मारे चांटे, तमाशा देखती रही खाकी

Congress workers, private power companies, KEDL, electricity bills: कोटा में कांगे्रस कार्यकर्ताओं ने पुलिस की मौजूदगी में ही केईडीएल अधिकारी को जमकर चांटे जड़ दिए।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 8 Dec 2019, 9:00 AM IST

कोटा. शहर में केईडीएल ( KEDL ) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ता उस वक्त उग्र हो गए ( congress workers protest ) जब केईडीएल अधिकारियों ने बिजली बिलों को लेकर शुरू हुए विवाद में कानूनी प्रक्रिया पूरी न करने की सफाई दी। ( Congress workers Beating With KEDL officer ) इतना सुनते ही कांग्रेस के कार्यकर्ता उखड़ गए। शनिवार दोपहर को करीब पौने दो बजे डेढ़ सौ कार्यकर्ता कोटड़ी चौराहे से जुलूस निकालते हुए केईडीएल मुख्यालय पहुंच गए। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो प्रदर्शन करने लगे।

Read More: किराया विवाद में ऑटो परिचालक ने युवक को मारा थप्पड़, फिर मुक्कों से फोड़ दिया सिर

शनिवार को हाफ डे होने के कारण दोपहर डेढ़ बजे तक कंपनी के सभी अधिकारी कार्यालय छोड़ चुके थे, लेकिन उस उपभोक्ताओं की समस्याएं सुन रहे कस्टमर रिलेशन मैनेजर प्रशांत धर ने हंगामा बढ़ता देख प्रदर्शनकारियों के पांच प्रतिनिधियों को वार्ता के लिए बुला लिया। इसी दौरान किसी बात पर कार्यकर्ता बिफर गए और बिजली अधिकारी पर जमकर लात-घूसे बरसा दिए।

LIVE VIDEO में देखिए, गन्ने के रस से कैसे तैयार होता है स्वादिष्ठ गुड़, जानिए गुड़ बनने तक की पूरी प्रक्रिया

पुलिस की मौजूदगी में पीटा
कांग्रेस के बिपिन बरथूनिया, साजिद खान, असलम, अशोक चांदना, नीरज शर्मा, ममता बैरवा और डिग्गी सिंह वार्ता के लिए केईडीएल कार्यालय के कांफ्रेंस हॉल में पहुंच गए। सीआई गुमानपुरा मनोज सिकरवार और गुमानपुरा चौकी प्रभारी श्रवण कुमार की मौजूदगी में प्रशांत धर ने जैसे ही इन लोगों से बातचीत शुरू की तो मंत्री के बयान को झूठा बताने की कोशिश करने की बात कह इन लोगों ने गाली गलौज कर प्रशांत से मारपीट शुरू कर दी। पुलिस की मौजूदगी में थप्पड़ और लात घूूंसे से चलते देख कार्यालय में मौजूद केईडीएल के कर्मचारी संदीप दलाई, मृत्युंजय पांडे और सुरक्षा कर्मी भीमराज मीना एवं श्योजीराम ने जैसे तैसे धर को कांग्रेसियों से छुड़वाया।

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़