6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा

Rajasthan Election Result: छठे राउण्ड में प्रहलाद गुंजल समर्थकों ने मैदान छोड़ा, शांति धारीवाल को दी बधाई….

Rajasthan Election Result: उत्तर विधानसभा सीट के परिणामों पर लोगों की भी निगाह टीकी हुई थी। इस विधानसभा सीट पर कांटे की टक्कर रूझानों में भी चली।

Google source verification

कोटा. विधानसभा चुनाव 2018 की मतगणना मंगलवार सुबह जेडीबी कॉलेज में शुरू हुई। मतगणना शुरू होने से पहले ही कॉलेज के बाहर भाजपा और कांग्रेस के समर्थक जमा थे। यहां इन दोनेां ही दलों में सीधी टक्कर के चलते माहौल गर्म नजर आया। खासकर कोटा उत्तर विधानसभा सीट के परिणामों पर लोगों की भी निगाह टीकी हुई थी। इस विधानसभा सीट पर कांटे की टक्कर रूझानों में भी चली।

 

READ MORE: रूझानों के बीच बजते रहे ढोल..समर्थकों का उत्साह चरम पर…

 

सुबह 10 बजे तक उत्तर कोटा के भाजपा प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल बढ़त बनाए हुए थे। उनके वोट 10733 पर थे जबकि कांग्रेस के शांतिधारीवाल पीछे चल रहे थे। उनके वोट 10633 पर थे। बाहर गुंजल के समर्थकों ने खुशियां मनानी शुरू कर दी। इसके बाद सुबह 11 बजे रूझानों में अचानक बदलावा आया और शांतिधारीवाल ने बढ़त बना ली। शांति धारीवाल 9000 वोटों से आगे हो गए। समर्थकों में खुशी का माहौल हो गया। समर्थकों ने शांति धारीवाल को बधाइयां देना शुरू कर दिया। 5वे ंराउण्ड में धारीवाल 27733 तथा प्रहलाद गुंजल ने 25428 वोटों पर थे।

 

READ MORE: विधानसभा चुनाव 2018: कोटा में कौन कहां से कितने वोटों से आगे, पढि़ए अपडेट…

 

धारीवाल 1305 की बढ़त बनाए रहे। साढ़े 11 बजे तक छठे राउण्ड की स्थिति भी सामने आ गई। इसमें धारीवाल ने 9052 लीड बना रखी थी। धारीवाल 36276 तथा गुंजल 27224 वोटों पर थे। उधर बाहर धारीवाल समर्थकों में खुशी का उत्साह था।