6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
रफ्तार का शौक बना था मासूम की मौत का कारण
Play video

रफ्तार का शौक बना था मासूम की मौत का कारण

पावर बाइकर्स के खिलाफ अभियान, आरोपी के पास नहीं था लाइसेंस, बाइक का बीमा भी नहीं  
Google source verification

 

कोटा. आरकेपुरम थाना क्षेत्र के चावला सर्किल पर करीब डेढ़ माह पूर्व पावर बाइकर्स की टक्कर से एक बालक की मौत हो गई थी। इसे न्यायालय ने गंभीर प्रकृति का अपराध मानते हुए गैर इरातदन हत्या का मामला दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री जी, ‘राजनीति की कबड्डी में ऐसी पटकी दूंगा कि बरसों तक याद रहेगी’


पुलिस ने बताया कि घटना के बाद आरोपी हर्षित परिहार फरार हो गया था जिसे 4 सितम्बर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया था। न्यायालय ने 26 सितम्बर को जमानत भी खारिज कर दी थी। आरोपी के पास न तो लाइसेंस है और न ही बाइक का बीमा हो रखा है। इस मामले में एससीजेएम न्यायालय क्रम- 3 ने पुलिस को उसके खिलाफ दुर्घटना के स्थान पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

जिनके कंधों पर बैठकर सदन पहुंचे, आज उन्हीं की निष्ठा
पर सवाल उठा रहे राजावत’

उल्लेखनीय है कि आरके पुरम थाना क्षेत्र में गत 14 अगस्त की रात बारां निवासी हाल मुकाम आरकेपुरम महेश गौतम अपने एकलौते 11 वर्षीय बेटे जयादित्य गौतम को चिकित्सक को दिखाकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान चावला सर्किल के निकट हर्षित परिहार (20) तेजगति से पावर बाइक को दौड़ता हुआ लाया तथा महेश की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे जयादित्य की मौके पर ही मौत हो गई।