28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
‘प्रगति मैदान बनाने चले थे, हाट बाजार बनाकर रख दिया’
Play video

‘प्रगति मैदान बनाने चले थे, हाट बाजार बनाकर रख दिया’

पूर्व मंत्री ने निगम पर लगाया मेले की संस्कृति से छेड़छाड़ करने का आरोप
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 27 Sep 2018, 8:08 PM IST

कोटा. दशहरा मैदान के आधे अधूरे निर्माण को लेकर पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता शांति धारीवाल ने कहा है कि दशहरा मैदान को प्रगति मैदान बनाने का दावा किया गया था, लेकिन इसके काम और नक्शे को देख कर लग रहा है कि यह ना जाने क्या बनाया जा रहा है। यह किसी बडे हाट मैदान से अधिक नहीं होगा।

जिन्हें उंगली पकड़कर चलना सिखाया, वे हमसे बड़े हो गए हैं..’


धारीवाल ने कहा कि इसके निर्माण का कोई लाभ मिलेगा ऐसा नहीं लगता है। नए निर्माण में इसका आकार घटा दिया गया है। सड़कें और रास्ते काफी छोटे बनाए गए हैं। दशहरा मेले में बड़ी संख्या में लोग आते हैं। ऐसे में पूरे मेले में धक्का मुक्की होती रहेगी। जिससे लोग परेशान होंगे।
इस तरह के काम करवा कर नगर निगम धन की बर्बादी कर रहा है। दशहरा मेला कोटा की संस्कृति से जुड़ा हुआ है। दो बार हमारी भी सरकार रही,लेकिन हमने कभी इसके साथ छेड़छाड का विचार
नहीं किया।

भाजपा के दिग्गज मंत्री को राजस्थान में नजर आया ‘हड़तालिस्तान’…देखिए वीडियो


हमारा मानना था कि परम्पराओं के जुड़े मेले इत्यादि में इस तरह के प्रयोग करने से लोग इनसे विमुख होने लगते हैं। दशहरे मेले को नगर निगम ने प्रयोगशाला बना दिया और इसकी वजह से अब बड़ और दूसरे शहरों से दुकानदार नहीं आते हैं और स्थानीय लोगों की आवाजाही भी प्रभावित हई है।