24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
कोटा में फिर से खुले चंबल के 4 बांधों के गेट, मौत के मुंह में फंसी 15 लोगों की जान, खौफनाक आवाजों से कांप उठी रूह
Play video

कोटा में फिर से खुले चंबल के 4 बांधों के गेट, मौत के मुंह में फंसी 15 लोगों की जान, खौफनाक आवाजों से कांप उठी रूह

Kota Barrage, Jawahar Sagar, Gandhi Sagar, Rana Pratap: मानसूम बीत गया और बरसात भी नहीं हुई, फिर भी चंबल नदी के सबसे बड़े चारों बांध के गेट खुल गए।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 18 Oct 2019, 1:07 AM IST

रावतभाटा. गांधीसागर बांध ( Gandhi Sagar Dam ) सहयोगी नदियों से पानी की आवक होने के कारण गुरुवार को बांध का एक स्लूज गेट खोल कर पानी छोड़ा गया। राणाप्रताप सागर बांध ( Rana Pratap Sagar Dam ) में पानी आने से बांध का एक क्रेश गेट खोल कर निकासी की गई। सिंचाई विभाग के अधिकारियों के अनुसार मानसून खत्म हो गया है, लेकिन गांधीसागर बांध के वृहद केचमेंट में मिलने वाली सहयोगी नदियों से अभी पानी की आवक बनी हुई है। इसके चलते गुरुवार दोपहर को गांधीसागर बांध का जलस्तर 1312 फीट पर पहुंच गया और बांध का एक स्लूज गेट खोल कर पानी की निकासी की गई।

गांधीसागर से छोडे गए पानी की वजह से राणा प्रताप सागर बांध में 22 हजार 427 क्यूसेक पानी की आवक हुई। इससे बांध का क्रेश गेट नम्बर नौ खोल कर 34 हजार 28 5 क्यूसेक पानी की निकासी की गई। जवाहर सागर ( Jawahar Sagar ) व कोटा बैराज ( Kota Barrage ) से भी गेट खोलकर 24 हजार 528 क्यूसेक पानी निकाला गया।

Read More: बड़ी खबर: कोचिंग नगरी में विकराल हुआ डेंगू, कोटा में 42 दिन में 281 लोग पॉजीटिव

डाउनस्टीम में मछली पकड़ रहे लोग पानी से घिरे
गुरुवार देर रात राणा प्रताप सागर बांध का अचानक एक गेट खोलने से डाऊनस्टीम में मछली पकड़ रहे एक दर्जन से ज्यादा लोगों की जान खतरे में पड़ गई। ये लोग इधर-उधर दौडऩे लगे। कुछ लोगों ने पावर हाउस की दीवार पर चढ़ कर जान बचाई। सूचना पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने गेट बंद किया।

Read More: सावधान! कोटा में आउट ऑफ कंट्रोल हुआ डेंगू, 8 इलाके हाईरिस्क एरिया घोषित, दहशत में कोचिंग सिटी

जान बचाने को भागते रहे लोग
जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर राणा प्रताप सागर बांध का एक गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही थी। शाम करीब छह बजे बांध का गेट बंद कर दिया। इसके बाद करीब एक दर्जन से ज्यादा लोग मछली पकडऩे बांध के डाउनस्टीम में चले गए। रात करीब 10 बजे अचानक पानी की आवक होने पर सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने एक सायरन बजाकर एक गेट खोल दिया। इससे मछली पकड़ रहे लोग जान बचाकर भागने लगे। ये चट्टानों के बीच फंस गए। इस दौरान किसी ने फोन पर सिंचाई विभाग के कर्मचारियों को सूचना दी। तब गेट बंद किया गया। गेज रूम पर मौजूद सिंचाई विभाग के अधिकारी का कहना था कि बांध में यकायक पानी की आवक होने से बांध का एक गेट दो फ ीट खोलकर 10 मिनट पानी की निकासी की गई थी।