25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
Breaking News: कोटा के दो बड़े व्यापारियों के घर-प्रतिष्ठानों पर इनकम टैक्स का छापा, 100 से ज्यादा अधिकारी खंगाल रहे एक-एक कोना
Play video

Breaking News: कोटा के दो बड़े व्यापारियों के घर-प्रतिष्ठानों पर इनकम टैक्स का छापा, 100 से ज्यादा अधिकारी खंगाल रहे एक-एक कोना

आयकर विभाग जयपुर अन्वेक्षण विंग की टीम ने बुधवार को कोटा शहर के सर्राफा व मंडी के दो व्यापारियों के यहां आयकर छापा डाला।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 18 Apr 2018, 10:32 AM IST

कोटा . आयकर विभाग जयपुर अन्वेक्षण विंग की टीम ने बुधवार को कोटा शहर के सर्राफा व मंडी के दो व्यापारियों के यहां आयकर छापा डाला। विभाग के अधिकारियों ने दोनों व्यापारियों के एक दर्जन से अधिक प्रतिष्ठानों पर छापा मार कर सर्वे की कार्रवाई शुरू की। जहां पर भारी मात्रा में अघोषित आय उजागर होने की संभावना है।

Read More: पहले ट्रैक्टर से कुचला, दम नहीं निकला तो तलवारों से काट डाला, तीन भाइयों समेत 6 हत्यारों को उम्र कैद

सूत्रों ने बताया कि आयकर विभाग जयपुर के अधिकारियों के निर्देशन में बुधवार सुबह आयकर विभाग सौ से अधिक अधिकारी, निरीक्षकों ंने दो दर्जन गाडिय़ों में सवार होकर मंगलवा रात को ही कोटा शहर से बाहर बूंदी रोड स्थित एक होटल में ठहरे। वहां रात को ही दो टीमों का गठन किया और सुबह पांच बजे छापा मारने के लिए रवाना हुए।

Big News: हवाई सेवा के बाद अब ALLEN देगा सरकारी स्कूलों के 500 स्टूडेंट्स को नि:शुल्क कोचिंग

दोनों टीमों ने सर्राफा व्यवसायी के शोपिंग सेन्टर, स्वर्ण रजत कला मार्केट, विज्ञान नगर, तलवंडी स्थित प्रतिष्ठान, आवास पर व मंडी व्यापारी के इंद्रविहार, तलवंडी, भामाशाह मंडी स्थित प्रतिष्ठान, सांगोद क्षेत्र के मोईकलां कस्बा स्थित पैतृक आवास पर छापा मार सर्वे की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस लवाजमा भी मौजूद था।

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़