23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
जमादार 4 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरप्तार, महिला सफाईकर्मी से हाजिरी लगाने की एवज में मांगी रिश्वत
Play video

जमादार 4 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरप्तार, महिला सफाईकर्मी से हाजिरी लगाने की एवज में मांगी रिश्वत

कोटा. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) कोटा की टीम ने सोमवार दोपहर को नगर निगम में कार्यरत एक जमादार को महिला सफाईकर्मी से 4 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी जमादार ने महिला सफाईकर्मी से उसकी हाजिरी लगाने की एवज में रिश्वत की मांग की थी।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Dhirendra Tanwar

•

Updated: 29 Apr 2024, 7:04 PM IST

कोटा. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) कोटा की टीम ने सोमवार दोपहर को नगर निगम में कार्यरत एक जमादार को महिला सफाईकर्मी से 4 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी जमादार ने महिला सफाईकर्मी से उसकी हाजिरी लगाने की एवज में रिश्वत की मांग की थी।
उपमहानिरीक्षक एसीबी कोटा कल्याणमल ने बताया कि महिला परिवादी ने कोटा एसीबी चौकी में पांच-सात दिन पहले शिकायत दी थी। इसमें बताया था कि वह नगर निगम दक्षिण में सफाईकर्म है। वह कई दिन तक बीमार रही थी, इस कारण ड्यूटी पर नहीं गई। उसने अवकाश के लिए मेडिकल लगाया था, लेकिन जमादार ने उसकी हाजिरी लगाने की एवज में 4 हजार रुपए की मांग की। वह रिश्वत नहीं देना चाहती थी। इसकी शिकायत उसने एसीबी कोटा में कर दी। एसीबी ने शिकायत का सत्यापन करया तो इसकी पुष्टि हो गई।

रिश्वत की राशि लेकर बोरखेड़ा पुलिया के नीचे बुलाया

जमादार विशाल चौहान ने सोमवार दोपहर को महिलासफाईकर्मी को रिश्वत की राशि लेकर बोरखेड़ा पुलिया के नीचे बुलाया था। इस पर एसीबी की टीम ने ट्रेप की कार्रवाई की। महिला अपने एक साथी के साथ पुलिया के नीचे पहुंची। आरोपी जमादार ने पुलिया के नीचे जैसे ही महिला से रिश्वत ली एसीबी टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी स्थाई कर्मचारी

आरोपी नगर निगम दक्षिण कोटा का स्थाई कर्मचारी है। आरोपी 3 सौ रुपए प्रतिदिन के हिसाब से राशि की मांग करता है। उसने महिला सफाई कर्मचारी से 300 रुपए 14 दिन के हिसाब से रिश्वत की मां की थी।