
कोटा. देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित जेईई एडवांस परीक्षा का परिणाम शुक्रवार घोषित हो गया। सुबह 10 बजे परिणाम घोषित हुआ। एलन कोचिंग स्टूडेंट्स मुबंई के छात्र कार्तिकेय गुप्ता ने फस्ट रेंक प्राप्त की है। कोटा कोचिंग के स्टूडेंट्स ने छठीं निशांत व सातवीं कौस्तुभ दिघे और ग्यारहवीं रैंक आदित्य बाडोला ने अपना कब्जा जमाया है। उसके बाद जिले के कोचिंग संस्थानों या में खुशी का माहौल नजर आया।
जेईई एडवांस्ड रिजल्ट जारी, कोटा कोचिंग के कार्तिकेय गुप्ता ने किया टॉप
हर कोचिंग संस्थान के बाहर स्टूडेंट्स डीजे पर झूमते नजर आए हैं। कोचिंग एरिया में स्टूडेंट्स ने आतिशबाजी कर अपनी खुशी जाहिर की। वहीं कोटा में रहकर स्टडी कर रहे निशांत अभंगी छठी रैंक लेकर आए हैं, वहीं कौस्तुभ दिघे सातवीं और ग्यारहवीं रैंक पर आदित्य बाडोला का कब्जा रहा।
खुशी के माहौल में कोटा कोचिंग संस्थानों की फैकल्टी भी स्टूडेंट के साथ मिलकर नाचने लगे. कोटा के कोचिंग संस्थानों के दावे के अनुसार की करीब 35 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स जेईई एडवांस क्लियर कर पाए हैं। जिन्हें प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश मिलेगा।
वेबसाइट हेंग
हालांकि रुड़की आईआईटी की तरफ से आयोजित जेईई एडवांस परीक्षा का परिणाम देने वाली वेबसाइट हैंग हो गई. इसके चलते स्टूडेंट्स को परिणाम मिलने में थोड़ी देरी हुई. ऐसे में हजारों स्टूडेंट अपने रिजल्ट को देखने के लिए लगातार वेबसाइट के चालू होने का इंतजार करते रहे।
इनका क्वालीफाई
परीक्षा में अब तक लड़के 33349, लडकिया 5356, जनरल कैटेगरी में 15566, जनरल ईडब्ल्यूएस में 3636 क्वालीफाई की।