
ज्योतिर्विद् : घनश्यामलाल स्वर्णकार
तिथि : एकादशी नन्दा संज्ञक तिथि सायं 7.18 तक, इसके बाद द्वादशी भद्रा संज्ञक तिथि है। यदि समय शुद्ध हो तो एकादशी तिथि में विवाह, जनेऊ, प्रतिष्ठा, वास्तु-गृहारंभ, प्रवेश, यात्रा, अलंकार व व्रतादि शुभ होते हैं। पर अभी श्राद्ध पक्ष में शुभ व मांगलिक कार्य शुभ नहीं है।
शुभ मुहूर्त : उपर्युक्त शुभाशुभ समय, तिथि, वार, नक्षत्र व योगानुसार आज किसी शुभ व मांगलिक कार्यादि के शुभ व शुद्ध मुहूर्त नहीं है।
श्रेष्ठ चौघडि़ए : आज सूर्योदय से पूर्वाह्न 10.48 तक चर, लाभ व अमृत, दोपहर 12.15 से दोपहर बाद 1.43 तक शुभ तथा सायं 4.38 से सूर्यास्त तक चर के श्रेष्ठ चौघडि़ए हैं एवं दोपहर 11.52 से 12.39 तक अभिजित नामक श्रेष्ठ मुहूर्त है, जो आवश्यक शुभ कार्यारम्भ के लिए अत्युत्तम हैं।
व्रतोत्सव : आज इन्दिरा एकादशी व्रत सबका, एकादशी का श्राद्ध तथा गण्डमूल सम्पूर्ण दिवारात्रि है।
चन्द्रमा: चन्द्रमा सायं 7.03 तक कर्क राशि में, इसके बाद सिंह राशि में है। ग्रह मार्गी-वक्री: शुक्र रात्रि 12.43 से वक्री होगा।
दिशाशूल: शुक्रवार को पश्चिम दिशा की यात्रा में दिशाशूल रहता है। चन्द्र स्थिति के अनुसार आज उत्तर व पूर्व दिशा की यात्रा लाभदायक व शुभप्रद है। राहुकाल: प्रात: 10.30 से दोपहर 12.00 बजे तक राहुकाल वेला में शुभकार्यारम्भ यथासंभव वर्जित रखना हितकर है।
योग : साध्य नामक योग रात्रि 3.07 तक, इसके बाद शुभ नामक योग है। दोनों ही नैसर्गिक शुभ योग है।
राशि आज
ज्यो. पं श्यामनारायण व्यास, पंचांगकर्ता, उज्जैन
मेष : दूसरों के निजी मामलों में दखल न दें। अपने क्रोध पर अंकुश रखें। पारिवारिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मित्रों का सहयोग मन प्रसन्न करेगा। यात्रा टालें।
वृषभ : अपने सहकर्मियों से बातों में नर्मी लाएं। विदेश में व्यापार करने का विचार सफल होगा। नौकरी बदलने के योग बन रहे हैं। किसी की सिफारिश से काम बन सकता है।
मिथुन : व्यापार में मंदी की मार से परेशान रहेंगे। पुराने पैसों का लेनदेन आज भी लंबित रहेगा। कोई अपना ही आपके साथ विश्वासघात कर सकता है। आकस्मिक कोई चौंकाने वाली खबर मिलेगी।
कर्क : कार्यों की प्रशंसा होगी। प्रशासनिक अधिकारी आज सम्मान प्राप्त सकते हैं। विवाह कार्यों में शामिल होंगे। समय रहते अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू करें।
सिंह : पैसा आता है, पर जाता कहां है। इसी सवाल में उलझे रहेंगे। खर्च पर नियंत्रण रखें। साझेदारी में लाभ होगा। मेहमानों का आगमन होगा। सामाजिक कार्यों में सहभागिता हो सकती है।
कन्या : आज विशेष उपलब्धि वाला दिन है। कीर्ति यश में वृद्धि होगी। नए मित्र बनेंगे। मौज-मस्ती में समय व्यतीत होगा। यात्रा के योग हैं। धन संचय होगा।
तुला : ्रयुवाओं को कॅरियर में बेहतर प्रस्ताव मिल सकते हैं। मनचाहा जीवन साथी मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। पुराने वादे पूरे करने का समय है। निजी जिंदगी में दूसरों का दखल न होने दें, नुकसान हो सकता है।
वृश्चिक : अपने पराये की परख करें। आपके अकड़ू रवैये के चलते अपनों से दूर हो सकते हैं। भावुकता में कोई भी फैसला लेने से बचें। सुख, साधनों पर धन खर्च होगा। उन्नति अवरोध बरकरार रहेंगे।
धनु : बातचीत में सावधानी रखें। लापरवाही से नुकसान होगा। विरोधी खुलकर विरोध करेंगे। कार्य की शुरुआत में परेशानी आ सकती है। व्यापारिक लाभ संभव है।
मकर : व्यापारिक नई योजना आज शुरू हो सकती है। अधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। बहनों से किसी विषय पर विवाद हो सकता है। सतर्कता और सूझबूझ से मामला निपटा लें, संबंध टूट सकते हंै।
कुम्भ : राजनीतिक लाभ के योग बन रहे हैं। हीरे के व्यवसाइयों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है। घर-परिवार मे आनंद का माहौल रहेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य में कमी रहेगी। यात्रा लाभप्रद रहेगी।
मीन : अपने व्यवहार से परिजनों का दिल जीत लेंगे। परिवार में तनाव की स्थिति निर्मित होगी। कार्यों के प्रति आपका समर्पित भाव सफलता दिलवाएगा। वाहन सुख हो सकता है।