27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
भाई मिलने कोटा पहुंचा और बहन कूद गई चम्बल में…जानिए पूरा मामला
Play video

भाई मिलने कोटा पहुंचा और बहन कूद गई चम्बल में…जानिए पूरा मामला

बिहार मधुबनी जिले निवासी शिप्रा रंजन मेडिकल की कोचिंग कर रही थी।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Jaggo Singh Dhaker

•

Updated: 26 Sep 2018, 11:26 PM IST

कोटा. दादाबाड़ी थाना क्षेत्र में अधरशिला के पास बुधवार सुबह एक कोचिंग छात्रा ने चम्बल नदी में कूद आत्महत्या कर ली। छात्रा कुन्हाड़ी में रहकर कोचिंग कर रही थी।

ड्यूटी आफिसर शाहिद हुसैन ने बताया कि बुधवार सुबह सात बजे सूचना मिली कि अधरशिला के पास एक छात्रा नदी में कूद गई। सूचना पर निगम के गोताखोर व सिविल डिफेंस के साथ पुलिस मौके पर पहुंची। करीब आधे घंटे बाद गोताखोर विष्णु शृंगी ने चम्बल की कराइयों में फंसे छात्रा के शव को बाहर निकाला। जांच में पता चला कि मृतका बिहार मधुबनी जिले निवासी शिप्रा रंजन मेडिकल की कोचिंग कर रही थी। मंगलवार सुबह ही शिप्रा का भाई अभिषेक उससे मिलने कोटा आया था, लेकिन उसे बहन की मौत का सूचना मिली।

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़