24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
सुसाइड नोट लिखकर लापता : इधर पुलिस चम्बल नदी में तलाशती रही, उधर छात्रा मथुरा-लुधियाना घूमती रही
Play video

सुसाइड नोट लिखकर लापता : इधर पुलिस चम्बल नदी में तलाशती रही, उधर छात्रा मथुरा-लुधियाना घूमती रही

अनन्तपुरा थाना क्षेत्र से लापता उत्तर प्रदेश के कुशीनगर निवासी कोचिंग छात्रा तृप्ती सिंह को पुलिस ने गुरुवार को लुधियाना से दस्तयाब कर लिया। छात्रा को वहीं उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। शहर पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि छात्रा तृप्ति सिंह गोबरिया बावडी ट्रांसपोर्ट नगर में एक पीजी हॉस्टल मे रहकर नीट की तैयारी कर रही है। वह 21 अप्रेल को साप्ताहिक टेस्ट के लिए पीजी से कोंचिग के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। पीजी संचालिका ने 23 अप्रेल को अनन्तपुरा थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Dhirendra Tanwar

•

Updated: 2 May 2024, 6:40 PM IST

कोटा. अनन्तपुरा थाना क्षेत्र से लापता उत्तर प्रदेश के कुशीनगर निवासी कोचिंग छात्रा तृप्ती सिंह को पुलिस ने गुरुवार को लुधियाना से दस्तयाब कर लिया। छात्रा को वहीं उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

शहर पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि छात्रा तृप्ति सिंह गोबरिया बावडी ट्रांसपोर्ट नगर में एक पीजी हॉस्टल मे रहकर नीट की तैयारी कर रही है। वह 21 अप्रेल को साप्ताहिक टेस्ट के लिए पीजी से कोंचिग के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। पीजी संचालिका ने 23 अप्रेल को अनन्तपुरा थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर परिजनों को सूचना दी। इस पर पुलिस उप अधीक्षक मनीष शर्मा व अनन्तपुरा थानाधिकारी भूपेन्द्र सिंह के नेतृत्व मेें टीम का गठन किया। पुलिस ने अनुसंधान के दौरान छात्रा के कमरे की तलाशी ली।

सुसाइड नोट मिला


कमरे में एक कॉपी में छात्रा का हस्तलिखित सुसाइड नोट मिला। इस सुसाइड नोट में नदी में कूदने की बात लिखी थी। इस पर चम्बल नदी में सिविल डिफेन्स व नगर निगम के गोताखोर टीम ने तलाश किया। दूसरी बार एसडीआरएफ व आरएसी कम्पनी के गोताखोर की टीम ने नदी में तलाश की, लेकिन छात्रा के बारे में कोई सुराग नहीं मिला।

कृष्ण-राधा लिखा मिला तो वृंदावन पहुंची पुलिस

छात्रा के कॉपी में कृष्ण व राधा के नाम लिखा था। इस पर पुलिस की अनुसध्ंाान की सुई मथुरा-वृंदावन की ओर घूम गई। मोबाईल की डिटेल से मथुरा वृन्दावन की तरफ एक बार पहले छात्रा के वहां पाये जाने की जानकारी मिली। इस पर पुलिस की एक टीम वृन्दावन मथुरा भेजी गई। वहां 1 अप्रेल को पता चला कि उक्त हुलिये की लडक़ी लुधियाना की तरफ गई है। इस पर टीम लुधियाना पहुंच गई। गुरुवार को पुलिस टीम ने लुधियाना से छात्रा तृप्ति सिहं को दस्तयाब कर लिया। छात्रा को लुधियाना में ही उसके परिजनों से मिलवा कर सुपुर्द कर दिया।