25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
भाजपा कार्यकर्ताओं का केईडीएल पर फूटा गुस्सा, विधायक ने दी चेतावनी- सुधर जाओ नहीं तो कोटा से कर देंगे दफा
Play video

भाजपा कार्यकर्ताओं का केईडीएल पर फूटा गुस्सा, विधायक ने दी चेतावनी- सुधर जाओ नहीं तो कोटा से कर देंगे दफा

private electricity company, KEDL, BJP Protes Against Kedl: बिजली बिलों में मनमानी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं का निजी बिजली कंपनी केईडीएल पर गुस्सा फूट पड़ा।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 21 Dec 2019, 3:46 PM IST

कोटा. बिजली के बिल अधिक भेजने व मनमाने तरीके से वीसीआर भरने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार दोपहर को विधायक संदीप शर्मा व कल्पना देवी के नेतृत्व में प्रदर्शन कर विरोध जताया। हजारों की संख्या में कार्यकर्ता दोपहर 12 बजे टीलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में एकत्रित हुए और यहां से रैली के रूप में कोटड़ी चौराहा स्थित केईडीएल ऑफिस पहुंचकर प्रदर्शन कर कंपनी की नितियों का विरोध किया। विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि हमारे ही राज में केईडीएल कोटा आई थी, उस समय हमने विरोध किया था, तब कंपनी के अधिकारियों ने कहा था कि जनता पर किसी तरह का कोई लोड नही पडेगा। लेकिन अब फर्जी तरीके से वीसीआर भरी जा रही है।

Read More: राजस्थान तक पहुंची NRC की आंच: बूंदी की सड़कों पर उतरा जनसैलाब, आक्रोश रैली निकाल किया CAA कानून का विरोध

लोगों के घरों में ज्यादा राशि के बिल भेजे जा रहे है। आमजन परेशान है। बिजली कंपनी करोड़ों रुपयों का हेरफेर कर रही है। उन्होंने कहा कि भले ही कंपनी का बीस साल का कांट्रेक्ट है लेकिन अगर कंपनी ने हेराफेरी बंद नही की तो जनआंदोलन शुरू कर केईडीएल को यहां से भागने पर मजबूर किया जाएगा।

Read More: कोटा एमबीएस में इलाज से पहले कटी ‘मौत की पर्ची’, काउंटर पर खड़े-खड़े चली गई युवक की जान

उन्होनें कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में केईडीएल भगाने के नाम पर जनता से वोट बटोरने वाले कांग्रेस नेता अब कहां दुबक गए। जनता को जवाब दें कि कब तक बिजली कम्पनी को भगाएंगे। उन्होंने कहा कि जब हमारी सरकार थी तब भी हमने इस कम्पनी का विरोध किया था अब तो विपक्ष में हैं, ईंट से ईंट बजा देंगे और केईडीएल को भगाकर ही दम लेंगे।

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़