28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
पूर्व मंत्री धारीवाल के बयान पर विधायक संदीप शर्मा का पलटवार..’ इतनी जल्दबाजी क्या है ‘
Play video

पूर्व मंत्री धारीवाल के बयान पर विधायक संदीप शर्मा का पलटवार..’ इतनी जल्दबाजी क्या है ‘

दशहरा मैदान का काम 148 करोड़ का है और तीन चरणों में होना है। अभी इसमें मात्र 45 करोड़ के ही काम हुए हैं।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 27 Sep 2018, 9:36 PM IST

कोटा. दशहरा मेला भले ही अभी दूर है, लेकिन दशहरा मैदान को लेकर बयानों के तीर शुरू हो गए हैं। पूर्व मंत्री शांति धारीवाल के बयान पर कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि कांग्रेस को बयान देने की इतनी जल्दी क्या है। पहले दशहरा मैदान का निर्माण पूरा होने दो, उसके बाद ही इसके बारे में कहा जाना चाहिए।

प्रगति मैदान बनाने चले थे, हाट बाजार बनाकर रख दिया’

धारीवाल ने इससे पहले कहा था कि प्रगति मैदान का दावा करने के बाद न जाने क्या बनाया जा रहा है। संदीप शर्मा ने कहा, दशहरा मैदान का काम 148 करोड़ का है और तीन चरणों में होना है। अभी इसमें मात्र 45 करोड़ के ही काम हुए हैं। इसलिए अभी से उसके स्वरूप की कल्पना नहीं की जानी चाहिए। निर्माण होने के बाद यह भव्य होगा।

जिन्हें उंगली पकड़कर चलना सिखाया, वे हमसे बड़े हो गए हैं..’

नगर निगम इसके लिए प्रयास कर रहा है। अन्य अधूरे निर्माण कार्यों पर उन्होंने कहा कि काम अपनी तय समय सीमा में पूरे होंगे, लेकिन निर्माण के दौरान लोगों को असुविधा नहीं होने दी जाएगी।