26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
Akbar vs Pratap : राजस्थान में फिर छिड़ा संग्राम, अकबर महान या राणा प्रताप, रण में उतरी भाजपा-कांग्रेस
Play video

Akbar vs Pratap : राजस्थान में फिर छिड़ा संग्राम, अकबर महान या राणा प्रताप, रण में उतरी भाजपा-कांग्रेस

राजस्थान में कांग्रेस की सरकार आते ही महाराणा प्रताप और अकबर की महानता को लेकर एक बार फिर से संग्राम छिड़ गया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 10 Jan 2019, 12:35 AM IST

कोटा. राजस्थान में कांग्रेस की सरकार आते ही महाराणा प्रताप और अकबर की महानता को लेकर एक बार फिर से संग्राम छिड़ गया। कांगे्रस सरकार के मंत्री के बयान के बाद भाजपा नेताओं ने पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से जवाब मांगा है कि दोनों में कौन महान थे। भाजपा लोकसभा चुनाव के मध्यनजर महाराणा प्रताप के बहाने राजपूत वोट बैंक को साधने की कोशिश कर रही है। वहीं, भाजपा विधायक का आरोप है कि मुस्लिम वोट बैंक को अपने साथ करने के लिए कांगे्रस ऐसा बयान दिलाती है।

BIG Politics: 15 लाख भूल उल्टे कांग्रेस से 2 लाख मांग रही भाजपा

कोटा प्रवास पर आए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं विधायक सतीश पूनिया ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, गहलोत सरकार के एक मंत्री ने सार्वजनिक बयान में अकबर को महान बताया है। पार्टी अपना रुख स्पष्ट करे कि अकबर महान थे या राणा प्रताप। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, मुस्लिम वोट बैंक को साधने के लिए कांग्रेस तुष्टीकरण के लिए ऐस बयान दिलाती है। कांग्रेस केवल एक समुदाय के विकास की बात करती है, जबकि भाजपा सर्वसमाज के विकास पर चलती है। उन्होंने कहा कि भाजपा का हिन्दुत्व एजेण्डा है और रहेगा। राम मंदिर का निर्माण इसी काल खण्ड में होगा।

OMG : 70 साल की नानी की पेंशन उड़ा ले गया फर्जी नवासा, आटे-दाल के पैसे तक नहीं छोड़े

50 साल के शासन में क्यों गरीबी और बेरोजगारी दूर नहीं हुई

पूनिया ने कांग्रेस पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश में पचास साल से अधिक समय तक कांग्रेस ने राज किया है, फिर क्यों देश में बेरोजगारी और गरीबी की समस्या दूर नहीं हुई। कांग्रेस को अब किसान और युवा याद आ रहे हैं। कांग्रेस बताए कि उन्होंने पचास साल में किसानों के लिए क्या किया।

Read More: पुलिस पीछे पड़ी तो खाया जहर, बीच चौराहे पर चला हाई वोल्टेज ड्रामा

लोकसभा चुनाव की तैयारियां

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रदेश में भाजपा का परचम फहराया जाएगा। पार्टी ने चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी लोकसभा क्षेत्रों में प्रभारी व संयोजक लगा दिए गए हैं। पार्टी की ओर से जल्द कई कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे।

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़