25 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
राहुल गांधी से मिले राजस्थान के नए प्रभारी रंधावा, भारत जोड़ो यात्रा में हुए शामिल
Play video

राहुल गांधी से मिले राजस्थान के नए प्रभारी रंधावा, भारत जोड़ो यात्रा में हुए शामिल

कांग्रेस के नवनियुक्त राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ने के लिए बुधवार को कोटा जिले के मंडाना पहुंचे। उन्होंने यहां विश्राम स्थल में राहुल गांधी से शिष्टाचार भेंट की। इसके बाद वह पदयात्रा में शामिल हुए।
Google source verification

कोटा

image

Deepak Sharma

Dec 07, 2022

कांग्रेस के नवनियुक्त राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ने के लिए बुधवार को कोटा जिले के मंडाना पहुंचे। उन्होंने यहां विश्राम स्थल में राहुल गांधी से शिष्टाचार भेंट की। इसके बाद वह पदयात्रा में शामिल हुए।
राजस्थान के प्रभारी नियुक्त होने के बाद रंधावा सीधे कोटा पहुंचे। वे मंडाना में विश्राम स्थल पर राहुल गांधी से मिले। इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट और प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी मौजूद रहे। इसके बाद मंडाना से मांदलिया रोड तक पदयात्रा में रंधावा भी शामिल रहे। राहुल ने अपने एक ओर गहलोत व डोटासरा तो दूसरी ओर रंधावा व पायलट को चलाकर राजनीतिक एकता का संदेश दिया।