
मिश्रौली . झालावाड के मिश्रोली कस्बे के मरलावदा गांव के समीप शुक्रवार रात 10 बजे के करीब डग – भवानीमंडी मेगा हाइवे पर निजी बस व बाइक में आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक सवार बस के नीचे कुचला गया। इस दौरान आग लगने से बाइक व बस पूरी तरह जलकर राख हो गए। पुलिस ने बताया कि हादसे में बाइक सवार सुल्तान सिंह (45) की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बस खाली होने बड़ा हादसा टल गया। हादसे के बाद बस चालक फरार हो गया।