23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
स्कूटर छोड़ लापता था व्यक्ति, दूसरे दिन नहर में मिला शव
Play video

स्कूटर छोड़ लापता था व्यक्ति, दूसरे दिन नहर में मिला शव

बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में दायीं मुख्य नहर में डूबे व्यक्ति का शव शनिवार दोपहर को मिल गया। मृतक की पहचान सुशील कुमार रंगवानी के रूप में हुई है।
Google source verification

कोटा. बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में दायीं मुख्य नहर में डूबे व्यक्ति का शव शनिवार दोपहर को मिल गया। मृतक की पहचान सुशील कुमार रंगवानी के रूप में हुई है।

गोताखोर विष्णु शृंगी ने बताया कि गुरुवार दोपहर को बोरखेड़ा बजरंग नगर पुलिस चौकी से सूचना मिली थी कि कोई व्यक्ति की स्कूटी नाग-नागिन मंदिर के पास खड़ी है तथा व्यक्ति लापता है। उसकी नहर में कूदने की आशंका है। इस सूचना पर गोताखोर रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंच कर तलाशी अभियान चलाया। उक्त व्यक्ति को तलाश करने के दौरान प्रहलादपपुरा गांव के पास एक अन्य व्यक्ति का सड़ा गला शव मिला। वह शव गोताखोरों द्वारा निकाल कर कैथून थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया था। शनिवार को पुन:तलाशी अभियान चलाया। दायीं मुख्य नहर में दोपहर 12 बजे करीब डीसीएम श्रेत्र स्थित शनि मंदिर के आगे शव मिल गया। मृतक की पहचान सुशील कुमार रंगवानी के रूप में हुई है। शव को उद्योग नगर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। मृतक बजरंग नगर चौकी पर गुमशदुगी रिपोर्ट दर्ज हुई थी।