5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
कहीं कोई चूक न रह जाए तैयारी में, सरकार आने वाले हैं…जानिए क्या होगा खास
Play video

कहीं कोई चूक न रह जाए तैयारी में, सरकार आने वाले हैं…जानिए क्या होगा खास

पीएम नरेन्द्र मोदी 26 नवम्बर को प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार कोटा आ रहे हैं ,जानिए क्या होगी खास तैयारी
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Suraksha Rajora

•

Updated: 23 Nov 2018, 5:05 PM IST

कोटा . प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 26 नवम्बर सोमवार को पीएम बनने के बाद पहली बार कोटा आ रहे हैं। प्रधानमंत्री की दोपहर 2 बजे दशहरा मैदान में आमसभा आयोजित की जाएगी। आमसभा की तैयारियों का जायजा लेेने के लिए कोटा बूंदी सांसद व राजस्थान में प्रधानमंत्री की आयोजित की जाने वाली सभाओं के प्रभारी ओम बिरला, जिला प्रशासन की पूरी टीम व एसपीजी की टीम ने दशहरा मैदान का जायजा लिया।

 

Read More: खेती से पहले ही अन्नदाता का छूट रहा पसीना, खा रहे धक्के और पुलिस की झिड़कियां

 

बिरला ने बताया कि मोदी की सभा के लिए टीम ने सुरक्षा व्यवस्थाएं देखी, आमजन के बैठने, पानी, पार्किंग सहित कई व्यवस्थाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सभा में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, कई केन्द्रीय मंत्री, कोटा व बांरा जिले के भाजपा प्रत्याशी सहित कई नेतागण उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हेमंत विजयवर्गीय, महामंत्री जगदीश जिंदल, अरविंद सिसोदिया, जीएमए प्लाजा अध्यक्ष राकेश जैन, छगन माहुर सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़