
बूंदी. हाड़ौती में पांच दिनों की बारिश चार परिवारों को ऐसा जख्म दे गई जो कभी भुलाया नहीं जा सकता है। ( Rain Incident ) बारां-बूंदी में पानी में डूबने से चार जनों की मौत हो गई। ( people’s die ) इसमें एक मासूम बच्चा भी शामिल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बरसात ( Heavy Rain ) का दौर शुरू होते ही हादसों का सिलसिला शुरू हो गया। पानी में डूबने सोमवार को जिले के दो अलग-अलग स्थानों पर मासूम और एक युवक की मौत हो गई। दोनों ही जगहों पर परिवारजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। रामगंजबालाजी क्षेत्र के भीलों का बरड़ा के निकट 18 वर्षीय युवक बंटी भील का शव सोमवार शाम 30 घंटे बाद मिला। वह रविवार को खाळ में बह गया था। रेस्क्यू टीम व सिविल डिफेंस के जवान सुबह से उसकी तलाश में जुटे थे। रविवार को भी तलाशा था, लेकिन अंधेरा होने से वह नहीं मिला।
Read More: कोटो में तेज बारिश से चंबल, कालीसिंध व उजाड़ नदी उफान पर, पार्वती में उतरा पानी, खेत लबालब
सोमवार को सुबह ही कोटा से आई रेस्क्यू टीम के आधा दर्जन जवानों व सिविल डिफेन्स के दस जवानों ने मिलकर तलाशी अभियान शुरू किया। यहां खाळ संकरा होने से उन्हें खासी मशक्कत करनी पड़ी। शाम तक लगभग दो किलोमीटर लम्बे खाळ में तलाशी की गई। तब देर शाम युवक का शव खाळ में मिल गया। सदर थाना पुलिस ने बूंदी जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में शव रखवा दिया। अब मंगलवार को उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। बंटी 12वीं कक्षा का छात्र था।
Video: कोटा में लगातार 5 दिन तेज बारिश से बिगड़े हालात, कॉलोनियों में 7 फीट पानी, लोग घरों में कैद, एनडीआरएफ ने संभाला मोर्चा
गड्ढे में डूब गया मासूम
इंद्रगढ़ – सुमेरगंजमंडी मार्ग पर बंजारा बस्ती के निकट सोमवार को बरसाती पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 5 वर्षीय बालक की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बंजारा बस्ती निवासी हजारी बंजारा का पुत्र बाम गड्ढे में डूब गया। सूचना मिलने पर परिजन व बस्तीवासी मौके पर पहुंचे और उसे गड्ढे से बाहर निकाला। शरीर से पानी निकालने का प्रयास किया, लेकिन वह अचेत हो गया था। बाद में उसे राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी लक्ष्मीचंद मीणा ने बताया कि परिजनों के इनकार के बाद शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाया।
तीसरे दिन मिला कालीसोत नदी में बहे वृद्ध का शव
भंवरगढ़. बारां. जिले के घट्टा गांव के समीप काली सोत नदी पार करते समय शनिवार दोपहर को बहे घट्टा निवासी वृद्ध का शव सोमवार प्रात: करीब साढ़े आठ बजे रेस्क्यू दल ने घटना स्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर तालाब से बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस ने राजकीय चिकित्सालय में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
थानाप्रभारी नंदसिंह राजावत ने बताया कि रविवार को घट्टा गांव के लोगों से घट्टा निवासी वृद्ध मांगीलाल बंजारा (60) के शनिवार शाम काली सोत नदी पार करते समय बह जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस एवं रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान शुरू किया। रविवार को शाम हो जाने के बाद तलाशी अभियान रोककर सोमवार सुबह फिर से तलाश शुरू की। प्रात: 8 .30 बजे घटनास्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर तालाब में रेस्क्यू टीम को शव नजर आया तो उसे बाहर निकाल पोस्टमार्टम कराया।
दूसरे दिन दी सूचना
घट्टा गांव के ग्रामीणों एवं परिजनों के अनुसार घट्टा निवासी मांगीलाल बंजारा शनिवार दोपहर बाद गांव से जंगल के रास्ते रामनगर घट्टी गांव जा रहा था और रास्ते में पडऩ़े वाली कालीसोत नदी को पार करते समय पैर फिसलने से पानी में बहता चला गया। कुछ ग्रामीणों ने शनिवार शाम उसे नदी पार करते देखा था। इसके बाद बंजारा समाज के अन्य लोग स्वयं अपने स्तर पर उसकी तलाश करते रहे, लेकिन शनिवार रात्रि तक भी पुलिस व प्रशासन को इसकी सूचना नहीं दी गई। रविवार प्रात: सूचना के बाद पुलिस, प्रशासन व दो रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की।
Read More: कोटा में तीन मगरमच्छों ने घेरकर बालक पर किया हमला, सिर खींचकर ले गया नदी में, रात तक नहीं चला पता
इधर, कार चालक सहित पार्वती नहर में गिरी, एक की मौत
जलवाड़ा. क्षेत्र के जलवाड़ा-बराना मार्ग पर रविवार देर रात चालक सहित बोलेरो कार पार्वती नहर में गिर गई। इस घटना में घायल चालक की इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पार्वती नहर पर दैंगनी खुरा से डाबडिय़ा गांव के बीच बोलेरो कार असंतुलित होकर नहर में गिर गई। इस दौरान चालक महेन्द्र नागर घायल हो गया। नहर में करीब चार फीट पानी होने के कारण आधी से अधिक कार पानी में डूब हुई थी। चालक जैसे, तैसे कार का कांच तौड़ कर बाहर निकल आया। सुबह खेतों पर जाने वाले लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। उसे अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।