19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
Lok Sabha Election 2019 Live Update: कोटा में मतदान शुरू, सुबह 6 बजे से मतदान केंद्रों पर लगी कतारें
Play video

Lok Sabha Election 2019 Live Update: कोटा में मतदान शुरू, सुबह 6 बजे से मतदान केंद्रों पर लगी कतारें

देश की सरकार चुनने के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। सुबह 7 बजे से कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र में मतदान शुरू हो गया। सुबह 6 बजे से ही बूथों पर मतदाता लंबी कतारों में लोग खड़े दिखाई दिए।
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Apr 29, 2019

कोटा. Kota Lok Sabha Election 2019 Live Update: देश की सरकार चुनने के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। सुबह 7 बजे से कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र में मतदान शुरू हो गया। सुबह 6 बजे से ही बूथों पर मतदाता लंबी कतारों में लोग खड़े दिखाई दिए। वहीं, मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दिव्यांग मतदाताओं के लिए भी रैंप सहित विभिन्न व्यवस्था की गई है। जिला निर्वाचन विभाग की ओर से भी मतदान को लेकर जिस तरह से रुचि दिखाई गई थी और मतदान के लिए लोगों को प्रेरित किया गया था, उसे देखते हुए लोग उत्साह व उल्लास के साथ मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे हैं। लोगों का कहना है कि अपना वोट देकर ऐसी सरकार चुनना चाहते हैं जो रोजगार व विकास को प्राथमिकता दे और देश का विकास कर सके।

 

Read More: जेडीबी में चुनाव ड्यूटी कर रहा कर्मचारी को सांप ने डसा, नागराज का वार इतना तेज कि सैंडल भी पार कर गया दांत

मतदाताओं में अपना जनप्रतिनिधि चुनने के लिए मतदान की होड़ सी लगी रही। कई जगहों पर तो मतदाताओं के एक साथ अधिक संख्या में पहुंचने से लोगों की कतारों को दो भागों में बांटी गई। यहां युवा, जवान व बुजुर्गों ने भी लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी निभाकर मतदान किया। मतदान का सिलसिला जारी है जो शाम 6 बजे तक जारी रहेगा।

OMG: बारां के युवक को कोटा में रोडवेज ने कुचला, अस्पताल पहुंचने से पहले टूटा दम

23 हजार 759 दिव्यांग मतदाता
संसदीय क्षेत्र में 19 लाख 31 हजार 485 कुल मतदाता है। 23 हजार 759 दिव्यांग मतदाता है। संसदीय क्षेत्र में 827 शहरी क्षेत्र में तथा 1224 मतदान केन्द्र है। संसदीय क्षेत्र में 8 हजार 992 मतदान कर्मी, 214 सेक्टर मजिस्टे्रट मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराएंगे।सभी मतदान केन्द्रों पर छाया, पानी एवं अन्य व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई है। निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान का समय प्रात 7 बजे से सायं 6 बजे तक रखा है।

 

Read More: अफीम किसानों और तस्करों का पैसा दलाल कैसे पहुंचता नारकोटिक्स और पुलिस अफसरों की जेब में, एसीबी ने खोला राज

राजनीतिक समीकरण
कोटा-बूंदी संसदी क्षेत्र से कुल 15 प्रत्याशी मैदान में हैं, यहां कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला है। भाजपा ने मौजूदा सांसद ओम बिरला पर ही फिर दावं खेला है, वहीं कांग्रेस ने पूर्व सांसद और विधायक रामनारायण मीणा को प्रत्याशी बनाया है। दोनों में राजनीति के अनुभवी नेता है। ऐसे में मुकाबला रोचक हैं। विधानसभा चुनाव में लोकसभा की 8 सीटों में से पांच सीटों पर भाजपा का कब्जा है। भाजपा राष्ट्रीयवाद और मोदी के नाम पर वोट मांग रही है तो कांग्रेस न्याय योजना के नाम पर वोट मांग रही है। प्रचार प्रसार का दौर थमने के बाद अब मोबाइल से मतदाताओं को संपर्क करने का दौर चल रहा है।

 

Read Latest Rajasthan News in Hindi on Patrika. Also know about rajasthan lok sabha election Results 2019 News. Kota News और साथ ही दूसरे शहरों से जुडी ख़बरें पढ़ने के लिए बने रहिये हमारे साथ।