17 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
Kaithoon Flood: लोकसभा अध्यक्ष की पहल पर कैथून बाढ़ पीडि़तों को पहुंचाए 3 ट्रक कपड़े व भोजन के पैकेट, खिल उठे मायूस चेहरे
Play video

Kaithoon Flood: लोकसभा अध्यक्ष की पहल पर कैथून बाढ़ पीडि़तों को पहुंचाए 3 ट्रक कपड़े व भोजन के पैकेट, खिल उठे मायूस चेहरे

Kaithoon Flood: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के आह्वान पर जनरल मर्चेन्ट्स एसोसिएशन ने कैथून बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए तीन ट्रक खाद्य सामग्री व वस्त्र पहुंचाए।
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Aug 20, 2019

कोटा. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ( Lok Sabha speaker om Birla ) के आह्वान पर जनरल मर्चेन्ट्स एसोसिएशन (जीएमए) ( General Merchants Association ) ने सोमवार को कैथून बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए तीन ट्रक खाद्य सामग्री व वस्त्र पहुंचाए। एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश जैन की अगुवाई में कैथून जाकर खाद्य सामग्री वितरित की गई। ( Relief stuff distributed ) रविवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ( Lok Sabha speaker om Birla ) अतिवृष्टि ( Heavy Rain ) से फसलों के खराबे का जायजा लेने सांगोद क्षेत्र में गए थे, ( Crop damage ) इस दौरान उन्होंने कैथून में बाढ़ ( Kaithoon Flood ) प्रभावित लोगों से बातचीत की तो उन्होंने मदद की गुहार लगाई थी।

Read More: कैथून बाढ़ : भूख से जंग लड़ रहा 900 से ज्यादा परिवार, दो वक्त की रोटी का इंतजाम भी मुश्किल, हर तरफ बर्बादी के निशां

बिरला की पहल पर जीएमए ने तीन ट्रक खाद्य सामग्री पहुंचाकर पीडि़तों को बड़ी राहत पहुंचाई है। जीएमए प्लाजा से खाद्य सामग्री के ट्रकों को कोटा नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेश बिरला ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। बिरला ने कहा कि मुसीबत में मानव सेवा से बड़ा कोई पुनीत कार्य नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि अन्य संगठन भी जीएमए से प्रेरणा लेकर आगे आएं। ट्रकों में आटा, दाल, मिर्ची, खाद्य तेल, बिकिस्ट पैकेज, आलू, प्याज आदि हैं। एक हजार किट खाद्य सामग्री के तैयार किए हैं।

Read More: किसानों के लिए जरूरी खबर: फसल खराबे की सूचना 72 घंटे में बीमा कम्पनियों को देना जरूरी, टोल फ्री नंबर जारी

खिले उठे मायूस चेहरे
खाद्य सामग्री पाकर प्रभावित लोगों के चेहरे खिले उठे। बच्चों में तो बिस्किट के पैकेट लेने की होड़ मची रही। महामंत्री रमेश आहूजा ने बताया कि कैथून में राहत सामग्री वितरण में अध्यक्ष राकेश जैन के साथ जीएमए की टीम व भाजपा देहात महामंत्री योगेन्द्र नंदवाना अलकू, सत्यनारायण सोनी, नगर पालिका में प्रतिपक्ष नेता गायत्री शर्मा, किशन मेहरा, बाबूलाल गोचर, पार्षद जाहिद हुसैन, मुकेश आदि मौजूद थे।

Read More: बड़ी खबर: भारी बारिश से कोटा संभाग में 1000 करोड़ की फसलें तबाह, किसानों की आंखों से बहे आंसू

लोकसभा अध्यक्ष ने सराहा
लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने दिल्ली से बाढ़ पीडि़तों की मदद के प्रयासों की सराहना की है। बिरला की पहल पर ही गुरुद्वारा साहेब अगमगढ़ की ओर से बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए भोजन पहुंचाया था। माहेश्वरी समाज ने बाढ़ पीडि़तों के लिए प्रधानमंत्री कोष में 11 लाख रुपए का चेक भी दिया है।
सत्ता दल के जनप्रतिनिधियों नहीं ली सुध : जिले में बारिश के कारण कैथून में बाढ़ आ गई और फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है, लेकिन कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों ने किसानों से मिलने में रुचि नहीं ली है। पिछले दिनों शिक्षा मंत्री कोटा आए और सोमवार को तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री आए, लेकिन वे भी किसानों के साथ नजर नहीं आए।

Read More: पार्वती नदी उफान पर, खातौली-श्योपुर व खातौली-सवाईमाधोपुर मार्ग पांचवे द‍िन भी बंद, सूखनी के बहाव में बही पुलिया

नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल ने भी अभी नुकसान प्रभावित क्षेत्र का दौरा नहीं किया। अन्य कांग्रेसी विधायकों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री पंकज मेहता ने बताया कि सभी विधायक और मंत्री फसलों में हुए नुकसान को लेकर चिंतित हैं। वे खुद भी मंगलवार को जयपुर में मुख्यमंत्री से मिलकर फसल खराबे के बारे में अवगत कराएंगे। सरकार के निर्देश पर कृषि विभाग ने सर्वे शुरू दिया है।