16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा
रोडवेज कर्मचारियों को मांगनी पड़ रही भीख
Play video

रोडवेज कर्मचारियों को मांगनी पड़ रही भीख

हड़ताल का चौदहवां दिन : कर्मचारियों में सरकार के प्रति बढ़ता जा रहा आक्रोश

Google source verification

कोटा. राजस्थान रोडवेज श्रमिक संगठन संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर विभिन्न मांगों को लेकर 16 सितम्बर से चल रही रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल 14वें दिवस तक बेनतीजा रही। इससे कर्मचारियों में सरकार के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

रविवार को विभाग के कर्मचारियों ने सरकार का विरोध जताते हुए अपनी मांगों के पक्ष में चौराहे पर भीख मांगी व विरोध प्रकट किया। मोर्चा के संभागीय अध्यक्ष राधे मोहन, मूलकराज, गिरधारीलाल सांखला, दिनेश आजाद समेत अन्य कर्मचारी पदाधिकारी मौजूद रहे। मूलकराज व गिरधारी सांखला समेत अन्य कर्मचारियों व पदाधिकारियों ने बताया कि भीख मांग कर एकत्रित किए गए रुपए सरकारी कोष में जमा करवाएंगे। इससे पहले कर्मचारी डीसीएम रोड स्थित न्यू बस टर्मिनल पर एकत्रित हुए और वहां से नारेबाजी करते भीख मांगते कोटड़ी चौराहे पर पहुंचे, जहां जमकर नारेबाजी की। उनके हाथों में तख्तियां थी और वे ‘बहुत हो गया अत्याचार, रोडवेज पर करो विचार…., रोडवेज का ***** जाम, मंत्रीजी कर रहे आराम..Ó सरीखे नारे लगा रहे थे।

निजी बस संचालकों की चांदी

रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल 16 सितम्बर को शुरू हुई थी। इससे सरकार को हर दिन 10 से 11 लाख का चूना प्रतिदिन लग रहा है। दूसरी ओर हड़ताल से निजी बस संचालकों की चांदी हो रही है। निजी बस संचालकों द्वारा ज्यादा किराया वसूलने की शिकायतें लगातार आ रही है। ज्यादा किराया वहन करने के बाद भी यात्रियों को सुकून भरा सफर नहीं मिल रहा।

 

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़