25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
धन्य हो गई चम्बल धरा…शोभायात्रा  के साथ हुआ साध्वी विशुद्धमति का 50वां  स्वर्णिम संयम दीक्षा जयंती महोत्सव का आगाज…
Play video

धन्य हो गई चम्बल धरा…शोभायात्रा के साथ हुआ साध्वी विशुद्धमति का 50वां स्वर्णिम संयम दीक्षा जयंती महोत्सव का आगाज…

बैण्ड बाजे, हाथी घोड़े, बग्घियों की बीच उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, जगह जगह सजी रंगोलियां,पाद प्रक्षालन कर उतारी आरती
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

DHIRENDRA TANWAR

•

Updated: 7 Mar 2019, 1:49 PM IST

कोटा. बैण्ड-बाजे, हाथी-घोड़े, गंूजते जयकारे और रंग मं रंग मं रंग गयो रे थारा ही रंग में रंग गयो रे सरीखे भजनों की रसधार, मंत्रमुग्ध होकर नृत्य करते श्रद्धालु, पेरड करती महिलाएं और महिलाओं के विशेष बैण्ड, लहराती धर्मध्वजाएं और आस्था, श्रद्धा, भक्ति और साधु संतों के प्रति समपर्ण।

Read more : गणिनी आर्यिका विशुद्धमति का स्वर्णिम दीक्षा जयंती महोत्सव का शोभायात्रा के साथ आगाज …देखिए तस्वीरें….

कुछ इसी तरह के माहौल में गुरुवार को शोभायात्रा के साथ साध्वी गणिनी आर्यिका विशुद्धमति का 50वा स्वर्णिम संयम दीक्षा जयंती महोत्सव शुरू हो गया। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा पड़ा। हर कोई भक्ति के रंग में रंगा हुआ नजर आया। विशेष परिधानों में सजी धजी महिलाएं, पुरुष और बच्चे, बुजुर्ग हर कोई भक्ति के समंदर में गोते लगाने को बैताब नजर आए। कोई भजनों के संग नृत्य कर अपनी भावनाओं की अभिव्यक्ति कर रहा था, कोई जयकारे लगाते हुए भक्ति के समंदर में डूबकी लगा रहा था। शोभायात्रा शुरू होने के पहले ही कॉमर्स कॉलेज रोड पर भक्ति का समंदर हिलौरे लेने था। सुबह पौ फटने के साथ ही श्रद्धालु तलवंडी स्थित दिगम्बर जैन मंदिर में जमा हो गए। करीब 7 बजे साध्वी विशुद्धमति व साध्वी विभाश्री के संघ के सान्निध्य में शोभायात्रा रवाना हुई। इसके साथ ही भक्ति का रंग श्रद्धालुओं पर चढऩे लग गया, जो शोभायायात्रा के गन्तव्य स्थान दशहरा मैदान तक पहुंचने तक जारी रहा।

Read more : दशहरा मैदान में आराधना का महाकुंभ आज से, किया परेड का रिहर्सल …देखिए तस्वीरें…

इससे पहले तलवंडी स्थित दिगम्बर जैन मंदिर से साध्वी संघ के सान्निध्य में महोत्सव आयोजन समिति के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जे के जैन, सकल दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष विमल जैन नांता वाले, महामंत्री विनोद जैन टोरीड़ी, प्रचार समिति के मुख्य संयोजक नरेश जैन वेद, सकल दिगम्बर जैन समाज के पूर्व अध्यक्ष अजय बाकलीवाल, कैलाश चंद खेड़ा वाले, सुरेश चांदवाड़ राकेश जैन मडिय़ा व अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में शोभायात्रा करीब 7 बजे मंदिर से रवाना हुई। यह कॉमर्स कॉलेज रोड ,झालावाड़ रोड, एरोड्राम सर्किल, सीएडी रोड होते हुए दशहरा मैदान पहुंची, जहां ध्वजारोहण के साथ समारोह का आगाज हुआ।

Read more : ऐसा हुआ न देखा होगा कभी चंबल नदी वाली शिक्षा नगरी में आध्यात्म की लहरों का जलजला….