अरे! राजस्थान की ये विधायक सिंगर भी हैं, यकीन ना आए तो सुनिए इनका गाना
कोटा की रामगंजमंडी विधायक चंद्रकांता मेघवाल अच्छी गायक भी है। इसका खुलासा भाजपा महिला मोर्चा की ओर से चम्बल गार्डन में आयोजित लहरिया उत्सव के दौरान हुआ। महोत्सव में जब विधायक ने 'साथी कोई भूला याद आया' सुनाया तो हर कोई ठुमके लगाने को मजबूर हो गया।