23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
कोटा रेलवे स्टेशन पर टिकट लेने गया था पिता, वापस आया तो बच्चा लापता
Play video

कोटा रेलवे स्टेशन पर टिकट लेने गया था पिता, वापस आया तो बच्चा लापता

कोटा रेलवे स्टेशन से चार साल के बच्चे के लापता होने का मामला सामने आया है। बच्चे के परिजनों की रिपोर्ट पर जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Dhirendra Tanwar

•

Updated: 7 May 2024, 12:51 PM IST

कोटा. कोटा रेलवे स्टेशन से चार साल के बच्चे के लापता होने का मामला सामने आया है। बच्चे के परिजनों की रिपोर्ट पर जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार कोटा जिले के जालखेड़ा निवासी ओम प्रकाश कुमावत की पत्नी पिंकी का पीहर उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में है। पत्नी पिछले कुछ दिनों से अपने मायके फिरोजाबाद में रह रही थी। पति ओमप्रकाश रविवार रात पत्नी को लेने के लिए फिरोजाबाद के लिए उसके 4 साल के बच्चे लैविश के साथ निकला था। वह कोटा रेलवे स्टेशन पहुंचा था। जिस ट्रेन में उसे जाना था, वह निकल गई थी। इसलिए दूसरी टे्रन का टिकट लेने के लिए वह बच्चे को बेंच पर बैठा कर टिकट विंडो पर गया था।

टिकट लेेकर वापस आया तो लैविश बेंच पर बैठा नहीं मिला। इस पर उसके होश उड़ गए। उसने स्टेशन पर व स्टेशन के बाहर तक लैविश को काफी तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद वह जीआरपी थाने पहुंचा और पूरा घटनाक्रम पुलिस को बताया।

जीआरपी के बाहर परिजनों ने डाला डेरा

बच्चे के लापता होने के बाद उसकी मां पिंकी सहित अन्य परिजन रेलवे स्टेशन पर जीआरपी थाने के बाहर डेरा डाले हैं। बच्चे की मां पिंकी ने बताया कि पुलिस ने उन्हें सीसीटीवी कैमरे के फुटेज बताए हैं। इसमें जिस जगह बच्चा बैठा था उसके आसपास दो संदिग्ध व्यक्ति नजर आ रहे हैं, लेकिन बच्चा नजर नहीं आ रहा था।

जीआरपी ने खंगाले सीसीटीवी कैमरे

जीआरपी थानाधिकारी संतोश कुमार शर्मा ने बताया कि प्लेटफार्म से ४ साल के बच्चे के लापता होने की परिजनों ने रिपोर्ट दी है। रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी देखे गए हैं। टीमें गठित कर उन्हें बच्चे की तलाश के लिए भेजा गया है।