20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
BIG NEWS: रणथम्भौर से निकल बूंदी पहुंचा टाइगर, नीलगाय का किया शिकार, ग्रामीणों में दहशत
Play video

BIG NEWS: रणथम्भौर से निकल बूंदी पहुंचा टाइगर, नीलगाय का किया शिकार, ग्रामीणों में दहशत

नोताड़ा धरावण इलाके में लक्ष्मीपुरा गांव के नजदीक बुधवार सुबह एक खेत में टाइगर के पगमार्ग को देखकर ग्रामीण दहशत में आ गए।
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Jan 16, 2019

बूंदी. नोताड़ा. नोताड़ा धरावण इलाके में लक्ष्मीपुरा गांव के नजदीक बुधवार सुबह एक खेत में टाइगर के पगमार्ग को देखकर ग्रामीण दहशत में आ गए। जानकारी के अनुसार किसान दुर्गालाल मीणा रातभर खेत पर रखवाली करने के बाद बुधवार सवेरे घर लौट रहा था। खेत में उसे जंगली जानवर के पगमार्क नजर आए।

Read More: अजब-गजब: परवन के टापू पर खेती, खतरों से खेलते नदी में ऐसे खींच ले जाते हैं ट्रैक्टर

इस पर उसने सरपंच बलराम मालव व पंच लक्ष्मण मीणा को सूचना दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे वनरक्षक महावीर मालव ने पगमार्क टाइगर के होने की पुष्टि की। पास ही सरसों के खेत में टाइगर ने नीलगाय के बच्चे का शिकार किया था। वन विभाग के अनुसार, शिकार बीती रात को ही होना माना जा रहा है। ऐसे में टाइगर की हलचल आस-पास ही मानी जा रही है।

Read More: कोटा के बाद अब बारां में सर्दी ने उजाड़ा अन्नदाता का परिवार, बच्चों के सिर से छीना पिता का साया

मौके पर पहुंचे वनकर्मी ने टाइगर के पगमार्क होने की पुष्टि की है। टाइगर ने खेत में नीलगाय के बच्चे का शिकार भी किया है। इस बारे में रणथंभौर रेंजर को सूचित कर दिया है। वहीं ग्रामीणों को सचेत रहने की सलाह दी है।

घनश्याम मीणा, क्षेत्रीय वन अधिकारी केशवरायपाटन