1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
Breaking News: कोटा जंक्शन जाने से पहले पढ़ लीजिए ये खबर, आज निरस्त रहेंगी ये ट्रेनें, यहां से मिलेंगी आपको ट्रेन
Play video

Breaking News: कोटा जंक्शन जाने से पहले पढ़ लीजिए ये खबर, आज निरस्त रहेंगी ये ट्रेनें, यहां से मिलेंगी आपको ट्रेन

कोटा जंक्शन पर रूट रिले इंटरलॉकिंग, यार्ड रिमॉडलिंग, नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य चल रहा है। इस कारण दो मई को कुछ ट्रेनें निरस्त रहेंगी।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 2 May 2018, 11:26 AM IST

कोटा . कोटा जंक्शन पर रूट रिले इंटरलॉकिंग, यार्ड रिमॉडलिंग, नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य चल रहा है। इस कारण दो मई को कुछ ट्रेनें निरस्त रहेंगी। गाड़ी संख्या 05614 कोटा-झालावाड़ सिटी पैसेंजर, गाड़ी संख्या 05613 झालावाड़सिटी-कोटा पैसेंजर, गाड़ी संख्या 59837 झालावाड़सिटी-कोटा पैसेंजर और गाड़ी संख्या 59840 कोटा-झालावाड़ सिटी पैसेंजर निरस्त रहेगी।

Read More: राजावत के बयान पर भड़के यूआईटी अध्यक्ष, कहा- आरोप संगीन हैं, साबित करे विधायक, किसने-किससे मांगे पैसे

इससे पहले 1 मई को गाड़ी संख्या 59838 कोटा-झालावाड़ पैसेंजर सुबह 7.15 बजे डकनिया स्टेशन से प्रस्थान किया। इसके अलावा गाड़ी संख्या 59831 वडोदरा-कोटा पैसेंजर रात 10.10 बजे डकनिया स्टेशन पर आकर समाप्त हुई। गाड़ी संख्या 19808 जयपुर-कोटा एक्सप्रेस सुबह 5.10 गुडला स्टेशन पर भी दो मिनट के लिए रुकी और रवाना हो गई।

Shab-e-Barat Special: शब-ए-बारात पर ऐसे करें गुनाहों से तौबा, बरसेगी अल्लाह की रहमत

19659 शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस मध्यरात्रि 12.45 बजे कोटा जंक्शन नहीं आकर परिवर्तित मार्ग सोगरिया स्टेशन से प्रस्थान करेगी। 18214 जयपुर-दुर्ग राज 1.30 बजे और 19608 अजमेर-कोलकाता एक्सप्रेस रात 2.10 बजे कोटा नहीं आकर सोगरिया स्टेशन से रवाना होगी।

Read More: शर्मनाक करतूत: पति व ससुर ने विवाहिता को दो बार बेचा, वसूले लाखों रुपए

ये ट्रेन कोटा जंक्शन से ही चलेंगी

गाड़ी संख्या 12181/12182 दयोदय एक्सप्रेस आगामी 1, 2 एवं 3 मई को कोटा स्टेशन पर ही आएगी और प्रस्थान करेगी। गाड़ी संख्या 14813/14814 जोधपुर-भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस का आगामी 1, 2 एवं 3 मई को कोटा स्टेशन से ही परिचालन किया जाएगा