
कोटा. जिले के सुल्तानपुर कस्बे में सोमवार दोपहर को दिल दहला देने वाला हादसा घटित हुआ, जिसे देख लोगों की रूह कांप उठी। दरअसल नौताड़ा तिराहे पर सामने से आ रहा ट्रक ने बाइक सवार दम्पति को भीषण टक्कर मार दी। पति उछलकर ट्रक के टायर के नीचे आ गया। इससे उसकी गर्दन धड़ से अलग होकर 12 फीट दूर सड़क पर जा गिरी। वहीं, पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे ग्रामीणों ने सुल्तानपुर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रैफर कर दिया।
BIG News: राजस्थान में छात्रवृत्ति को लेकर आई चौंकाने वाली खबर, हजारों विद्यार्थियों पर पड़ा गहरा असर
ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सिर व धड़ को एक चद्दर में लपेट सुल्तानपुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसे नाकाबंदी कर बड़ौद चौकी के पास से गिरफ्तार किया और ट्रक जब्त कर थाने में रखवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सीसवाली गांव निवासी सत्यप्रकाश नागर पत्नी संजू बाई के साथ बाइक से बड़ौद की ओर से सुल्तानपुर की ओर आ रहे थे। तभी, सुल्तानपुर की ओर जा रहा खाद से भरा ट्रक ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। सत्यप्रकाश उछलकर ट्रक के टायर के नीचे आ गया। इससे उसकी गर्दन धड़ से अलग होकर 12 फीट दूर सड़क किनारे जा गिरी। जबकि, पत्नी संजू गंभीर घायल हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देकर घायल महिला को सुल्तानपुर अस्पताल पहुंचाया। सिर में गंभीर चोट होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर कोटा रैफर कर दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया था, जिसे बड़ौद चौकी के पास से पुलिस ने गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू की। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। लोगों ने प्रदर्शन कर सड़क पर स्पीड ब्रेकर व स्पीड पर लगाम लगाने की मांग की।
BIG News: कोटा में अवैध कोचिंग हॉस्टलों की भरमार, खतरे में एक लाख बच्चों की जान
पुलिस ने तोड़ा मोर्चरी का ताला
शव को अस्पताल लाने के दौरान मोर्चरी पर ताला लगा हुआ था। पुलिसकर्मियों ने अस्पताल कार्मिकों से ताला खोलने को कहा लेकिन किसी ने भी ध्यान नहीं दिया। इसके बाद कांस्टेबल ने सीएमएचओ को फोन किया तो उन्होंने ताला तोडऩे को कहा। इस पर पुलिस ने ताला तोड़ शव को मोर्चरी में रखवाया। इस दौरान युवक का शव 25 मिनट तक ट्रैक्टर-ट्रॉली में ही पड़ा रहा। अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर लोगों ने नाराजगी जताई। सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे, जहां पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा।