
कोटा . नए अस्पताल में पिछले कुछ दिनों से वाहन चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, इस कारण नर्सिंग कर्मचारी परेशान हैं। पांच दिन के भीतर एक रेजीडेंट डॉ. नीरज शर्मा व नर्सिंग स्टॉफ निसार मोहम्मद की गाड़ी चोरी हो गई। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए नर्सिंग कर्मचारियों ने अस्पताल अधीक्षक डॉ. देवेन्द्र विजयवर्गीय को ज्ञापन दिया और समस्या के समाधान की बात कही।
निगम में आए तो संकट में पड़े ‘अधिकार’
नर्सिंग कर्मचारियों का कहना है कि कई दिनों से स्टेंड संचालक नर्सिंग स्टॉफ को साइकिल स्टैंड पर गाडिय़ां खड़ी नहीं करने दे रहा। कई कर्मचारियों से तो पैसे तक ले लिए। स्टैंड पर कार्य करने वाले कर्मचारी नर्सिंग स्टॉफ से आए दिन अभद्रता करते हैं।
Big New: आप बस से सफर करते हैं तो संभल जाइए, 5 मई को कोटा में होगी खूली लूट
स्टाफ की गाडिय़ों पर लगेगा टैग
नर्सिग स्टॉफ के आक्रोश को देखते हुए अधीक्षक ने स्टैंड संचालक को बुला स्टाफ की गाडिय़ां नि:शुल्क खड़ी करने देने के लिए निर्देशित किया। अधीक्षक ने बताया कि कर्मचारियों की गाडिय़ों पर शीघ्र ही टैग लगाए जाएंगे। इससे पहचान हो सकेगी। इस मौके पर अरुण जांगिड़, गजेंद्र सामरिया, वैभव गौतम, अजय मेहरा, सुनील कुमार, देवेंद्र गौतम, बुद्धिप्रकाश मीणा सहित कई कर्मचारी उपस्थित थे।