24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
Good news : यूआईटी कर रहा है शहर में दो और आवासीय योजनाएं विकसित…
Play video

Good news : यूआईटी कर रहा है शहर में दो और आवासीय योजनाएं विकसित…

स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने योजनाओं की आवेदन पुस्तिकाओं का किया विमोचन
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

DHIRENDRA TANWAR

•

Updated: 7 Mar 2019, 9:52 PM IST

कोटा. नगर विकास न्यास की ओर से दो नई आवासीय योजनाएं विकसित की जाएंगी। स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने गुरुवार को इन योजनाओं की आवेदन पुस्तिकाओं का विमोचन किया। पहली योजना सुभाष नगर और दूसरी योजना अनन्तपुरा में विकसित की जाएगी।

Read more : धन्य हो गई चम्बल धरा…शोभायात्रा के साथ हुआ साध्वी विशुद्धमति का 50वां स्वर्णिम संयम दीक्षा जयंती महोत्सव का आगाज…


सिविल लाइन स्थित निजी आवास पर योजनाओं को लॉन्च करते समय धारीवाल ने कहा, कोटा में आवास का सपना देख रहे जरूरतमंद लोगों को उचित स्थान पर आवास मिल सके, इसके लिए प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा, दोनों आवासीय योजनाएं झालावाड़ रोड पर राष्ट्रीय राजमार्ग 12 व 27 के समीप होने से लोगों का रुझान रहेगा, इन्हें आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित विकसित किया जाएगा। इस अवसर पर नगर विकास न्यास अध्यक्ष मुक्तानंद अग्रवाल, सचिव भवानीसिंह पालावत, उप सचिव अशोक मीणा और न्यास के विशेषाधिकारी आर.डी मीणा, नगर नियोजक संदीप दंडवते और अधिशासी अभियंता राजेन्द्र कुमार राठौर सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

Read more : Good news : बायोमैट्रिक सत्यापन के बाद होगा किसानों का पंजीयन, सरसों और चने की खरीद की यह रहेगी नई व्यवस्था…

158 आवासीय भूखण्ड

न्यास अध्यक्ष अग्रवाल ने बताया कि सुभाष नगर आवासीय योजना में 122 भूखण्ड, अनन्तपुरा आवासीय योजना 36 भूखण्ड हैं। उन्होंने बताया कि सुभाष नगर योजना में 60.5 से 405 वर्ग मीटर साइज के भूखण्ड हैं। अनन्तपुरा योजना में 55 से लेकर 112.5 वर्ग मीटर तक के भूखण्ड रखे गए हैं। योजनाओं की निर्धारित निश्चित दर नॉन कॉर्नर 3400 रुपए प्रतिवर्ग फ ीट एवं कॉर्नर की 3740 रुपए प्रतिवर्ग फ ीट निश्चित की गई है।