24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
मनमोहक पक्षियों की दुनिया को जानने का मिलेगा अवसर , तीन दिवसीय बर्ड फेयर 13 से
Play video

मनमोहक पक्षियों की दुनिया को जानने का मिलेगा अवसर , तीन दिवसीय बर्ड फेयर 13 से

kota news; अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क में तीन दिवसीय बर्ड फेयर का आयोजन किया जाएगा। लोग मनमोहक, देशी-विदेशी पक्षियों को निहार सकेंगे। उनकी जानकारियां अर्जित कर सकेंगे।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Hemant Sharma

•

Updated: 7 Jan 2025, 10:31 PM IST

kota news; अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क में तीन दिवसीय बर्ड फेयर का आयोजन किया जाएगा। लोग मनमोहक, देशी-विदेशी पक्षियों को निहार सकेंगे। उनकी जानकारियां अर्जित कर सकेंगे। वन विभाग की वाइल्ड लाइफ विंग के उपवन संरक्षक अनुराग भटनागर ने बताया कि तीन दिवसीय आयोजन 13 जनवरी से शुरू होकर 15 जनवरी तक चलेंगे।

प्रारंभ में 13 जनवरी को अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क में सुबह 10 बजे मेले का उद्घाटन होगा। सिटी एसपी डॉ. अमृता दुहन मुख्य अतिथि होंगी। अध्यक्षता संभागीय मुख्य वन संरक्षक आरके खैरवा करेंगे। फोटा प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। दोपहर 1.30 बजे से बर्ड वॉचिंग व शाम को पक्षी, बर्ड फोटोग्राफी व पक्षियों की पहचान व विशेषताओं पर वर्कशॉप होगी। विभिन्न स्थानों से विशेषज्ञ शामिल होंगे। शाम 6.30 बजे से पालकियाजी की हवेली में पक्षियों की डॉक्यूमेंट्री स्क्रीनिंग की जाएगी।

फिर दो दिन ये कार्यक्रम

पार्क में दूसरे दिन सुबह 10 बजे से बच्चों के लिए प्रश्नौत्तरी, दोपहर 12.30 बजे से पक्षियों की गतिविधियां बताई जाएंगी। दिन में 3 से 4 बजे तक साइकिलिंग टूर व बाद में नाटक मंचन के माध्यम से वाइल्डलाइफ व पक्षियों के संरक्षण का संदेश दिया जाएगा। शाम 6.30 बजे से पालकियाजी की हवेली में टॉक शो होगा। 15 जनवरी को बर्ड फेयर का समापन शाम 4 बजे होगा। शाम 6.30 बजे से पालकिया हवेली में नेटवर्किंग विद वाइल्ड लाइफ एक्टिविटीज एण्डफोटोग्राफर्स कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

पक्षी विशेषज्ञ आएंगे

कार्यक्रम में देश के पक्षी विशेषज्ञ आएंगे, जो बर्डस के बारे में विशेष और रोचक जानकारियां देगें। माईग्रेटरीवर्डस (विदेशी पक्षी) रेप्टर्स, लोकल वर्ड आदि के बारे में बताऐंगे। बच्चों को अभेडा तालाब व जोहरा वाई तालाब का भ्रमण करवाया जाएगा। फोटो प्रदर्शनी में 100 से अधिक फोटोग्राफ्स प्रदर्शित किए जाएंगे। बर्ड रेस व पक्षी प्रजातियों की गणना की जाएगी।

पक्षियों के लिए अनुकूल कोटा

आमजन को पक्षियों का संरक्षण व जागरूकता के उद्देश्य से मेले का आयोजन किया जा रहा है। कोटा में अलनिया तालाब, अभेड़ा तालाब, उम्मेदगंज तालाब समेत अन्य तालाबों पर पक्षियों का अच्छा हैबीटॉट है।फ्लेमिंगो, पेलिकन, ग्रे लेगगूज, डक्स, पाचार्ड, गार्डवेल गार्गेनी, नोर्दनशॉवलरकोमनकूट जैसे माईग्रेटरी पक्षी यहां आते हैं।