24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कुशीनगर
Play video
Hindi News / Uttar Pradesh / Kushinagar / Videos / कुशीनगर हादसाः 13 मासूमों की मौत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश, रेलवे ट्रैक किया जाम

कुशीनगर हादसाः 13 मासूमों की मौत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश, रेलवे ट्रैक किया जाम

कुशीनगर हादसे में मृतकों के परिजनों को 50 लाख औऱ घायलों के परिजनों को 25 लाख मुआवजा देने की मांग  
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कुशीनगर

•

image

Abhishek Srivastava

•

Updated: 26 Apr 2018, 4:32 PM IST

अवधेश मल्ल
कुशीनगर. विशुनपुरा रेलवे क्रासिंग हादसे में 13 बच्चों की मौत के बाद ग्रामीणों का आक्रोश भड़क गया है। उन्होंने रेलवे ट्रैक जामकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। ग्रामीण निर्दोष बच्चों की मौत के गुनहगारों के खिलाफ कार्रवाई और मृतक बच्चों के परिजनों को 50 लाख व घायलों के परिजनों को 25 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल के साथ ही अधिकारी मौजूद हैं। उधर, अस्पताल में घायलों का उपचार चल रहा है। बताया जाता है कि मंडोरही गांव के सटे हुए गांव के पास रेल लाइन है, पहले भी यहां तीन घटनाएं हो चुकी हैं। सात साल पहले छोटी लाइन से बड़ी लाइन में इस रेल खंड को तब्दील किया गया था।
दरअसल, गुरुवार सुबह विशुनपुरा थाना क्षेत्र के दुदही बहपुरवा रेलवे क्रॉसिंग पर गोरखपुर जाने वाली 55075 अप सवारी गाड़ी की चपेट में स्कूली बच्चों से भरी गाड़ी आ गई। इस दर्दनाक हादसे में 13 बच्चों के मौत की सूचना है। साथ ही कुछ बच्चों का उपचार चल रहा है। बच्चे डिवाइन स्कूल में पढ़ते थे।

बड़ी खबरें

View All

कुशीनगर

उत्तर प्रदेश