17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कुशीनगर
कुशीनगर पेड़ से लटकता मिला शव, हत्या या आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
Play video

कुशीनगर पेड़ से लटकता मिला शव, हत्या या आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

कुशीनगर के जटहा बाजार थनाक्षेत्र में मजदूर का पेड़ से लटकता मिला शव, हत्या की आशंका।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कुशीनगर

•

image

Mohd Rafatuddin Faridi

•

Updated: 22 Apr 2018, 10:42 PM IST

कुशीनगर. जटहा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम पड़रही के मल्ल टोला के पास नहर पटरी रविवार को एक 48 वर्षीय व्यक्ति का शव गमछे के सहारे पेड़ से झूलते दिखाई दिया। मृतक के दोनों पैर जमीन को छू रहे थे। शव की स्थिति के मुताबिक आशका जतायी जा रही है कि यह हत्या के बाद आत्महत्या का रूप देने की कोशिश है। पर अभी पुलिस ने इस बारे में कुछ नहीं कहा है। घटना शनिवार की देर रात की बतायी जा रही है। जटहा बाजार की पुलिस अब घटना की तह तक पहुंचने में जुट गयी है।


मिली जानकारी के मुताबिक, पड़रही ग्राम सभा के मल्ल टोला निवासी लल्लन भारतीय गांव के ही धनहा टोला में रामलीला देखने गया था। लोगों के मुताबिक यज्ञ में 51 रुपये दान भी किया लेकिन रात में घर नही पहुंचा। रविवार की सुबह ग्रामीणों ने मठिया राजबहा के करीब एक शव को गमछे के सहारे पेड़ से लटकते देख़ा। मृतक क्रीम कलर का कुर्ता व सफेद पैजामा पहनें हुए था।

 

गले में गमछे का फंदा फंदा पड़ा हु था । कुछ ही समय में शव पाए जाने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। बाद में शव की शिनाख्त गांव के ही निवासी लल्लन के रूप में कर दी। लल्लन की मौत की खबर सुनते ही गांव में मातम फैल गया और परिजनों की चित्कार से लोगों की आंखों मे आंसू आ गए। जटहा बाजार थाने की पुलिस खोजी कुत्तों के सहयोग से खोजबीन में जुट गई है। मृतक गरीब परिवार से ताल्लुक रखता था। मजदूरी कर अपने परिवार का पेट भरता था।
by AK Mall

बड़ी खबरें

View All

कुशीनगर

उत्तर प्रदेश