2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कुशीनगर
58 लेखपाल निलंबित, 170 को बर्खास्त करने का नोटिस फिर भी आंदोलन पर अड़े लेखपाल
Play video

58 लेखपाल निलंबित, 170 को बर्खास्त करने का नोटिस फिर भी आंदोलन पर अड़े लेखपाल

प्रदेश सरकार के सख्त कार्रवाई के बावजूद लेखपाल भयभीत नहीं है।

Google source verification

कुशीनगर. प्रशासन ने जिले के 58 लेखपालों को निलंबित करते हुए 170 लेखपालों को बर्खास्त करने का नोटिस दे दिया है। प्रदेश सरकार के सख्त कदम के बाद भी जिले के लेखपाल अपनी मांगों को लेकर आंदोलित है। सोमवार को 14 वें दिन भी लेखपालों ने सभी काम बंद कर डीएम कार्यालय के पास धरना दिया।

लेखपालों का कहना है कि सरकार की कार्रवाई का उन्हें भय नहीं है। मांगों के माने जाने तक आंदोलन जारी रहेगा। मालूम रहे कि प्रदेश संघ के आह्वान पर कुशीनगर जिले के भी लेखपाल अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलित हैं। जिले 363 लेखपाल आज 14 दिनों से सभी सरकारी काम बंद कर डीएम कार्यालय के पास धरने पर बैठे थे।

दूसरी ओर प्रदेश सरकार लेखपालों की मांग को लेकर बेहद सख्त है और इनकी मांगों को अलोकतांत्रिक बताते हुए लेखपालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है।कुशीनगर जिले में प्रदेश सरकार ने 58 लेखपालों को निलंबित कर दिया है। यही नहीं 170 लेखपालों को बर्खास्त करने की नोटिस दे दिया है। प्रदेश सरकार के सख्त कार्रवाई के बावजूद लेखपाल भयभीत नहीं है। लेखपाल संघ के जिलामंत्री का साफ शब्दों में कहना है कि सरकार की कार्रवाई की उन्हें परवाह नहीं है, आंदोलन जारी रहेगा।

 

BY- A.K.MALL