14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कुशीनगर
सीबीआई की पूछताछ में 10 करोड़ रुपये घूस के लेनदेन का खुलासा, कई बड़े अधिकारी भी शामिल
Play video

सीबीआई की पूछताछ में 10 करोड़ रुपये घूस के लेनदेन का खुलासा, कई बड़े अधिकारी भी शामिल

शिकायतकर्ता का दावा है कि यदि एफसीआई व पीडीएस की व्यापक जांच हो तो अरबों रुपये के भ्रष्टाचार के खेल का खुलासा हो सकता है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कुशीनगर

•

image

Akhilesh Kumar Tripathi

•

Updated: 6 Jul 2018, 5:18 PM IST

कुशीनगर. सीबीआई के हत्थे चढ़े भ्रष्ट एफसीआई अधिकारियों से पूछताछ में करीब 10 करोड़ रुपये रिश्वत के लेनदेन का खुलासा हुआ है। गिरफ्तार अधिकारियों ने एफसीआई व सार्वजनिक वितरण प्रणाली से जुड़े कई और अधिकारियों के नामों का भी खुलासा किया है जो घूस के लेनदेन में भागीदार है।

हिरासत में लिये गये एफसीआई के दोनों अधिकारियों को लेकर सीबीआई शुक्रवार को लखनऊ के लिए रवाना हो गई। सीबीआई इन दोनों अधिकारियों को अदालत में पेश करेगी।

कुशीनगर जिले के एफसीआई गोदाम पर तैनात क्वालिटी कंट्रोलर बृजेश कुमार और डीपो इंचार्ज सुशांत को एक मिलर से घूस लेते समय 5 जुलाई को रंगेहाथ गिरफ्तार किया था। शिकायतकर्ता का दावा है कि यदि एफसीआई व पीडीएस की व्यापक जांच हो तो अरबों रुपये के भ्रष्टाचार के खेल का खुलासा हो सकता है।

मिली जानकारी के मुताबिक, कुशीनगर जनपद के अर्जुनहा स्थित एफसीआई गोदाम पर तैनात क्वालिटी कंट्रोलर बृजेश कुमार तथा डिपो इंचार्ज सुशांत की लगातार बढती मांगों से आजिज मिलर सुबोध सिंह ने 5 दिन पूर्व सीबीआई लखनऊ से शिकायत की थी। सुबोध का आरोप है कि चावल की गुणवत्ता ठीक रहने के बावजूद भी क्वालिटी कंट्रोलर बृजेश कुमार व डिपो इंचार्ज सुशांत एक ट्रक चावल की गुणवत्ता एप्रूव करने के लिए 15-18 हजार रुपये की मांग करते थे।

मांग पूरी करने के बावजूद इन अधिकारियों ने मिलर सुबोध सिंह का 23 ट्रक चावल ठीक रहने के बाद भी रिजेक्ट कर दिया था और चावल को पास करने के लिए 1 लाख रुपये की मांग करने लगे। इसके बाद सुबोध सीबीआई की शरण में चला गया। शिकायत की सत्यता परखने के बाद सीबीआई ने अपना जाल बिछाया और 5 जुलाई को दोनों अधिकारियों को घूस के 50-50 हजार रुपये के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अधिकारियों ने एफसीआई व पीडीएस से जुड़े कई अधिकारियों के नामों का भी खुलासा किया है जो भ्रष्टाचार में शामिल हैं। सीबीआई सूत्रों ने इसकी पुष्टि भी की है। शिकायतकर्ता सुबोध सिंह का दावा है कि यदि एफसीआई व पीडीएस की व्यापक जांच सीबीआई करे तो अरबों रुपये के भ्रष्टाचार खुलासा हो सकता है।

 

BY- A.K. MALL

बड़ी खबरें

View All

कुशीनगर

उत्तर प्रदेश