29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कुशीनगर
नौकर को पैसे देकर अप्राकृतिक दुष्कर्म करता था मालिक फिर जहर देकर मार डाला
Play video

नौकर को पैसे देकर अप्राकृतिक दुष्कर्म करता था मालिक फिर जहर देकर मार डाला

मौत से पहले फेसबुक पर अपनी मौत को लेकर नौकर ने लिखी थी ये बात...किसी ने सीरियस नहीं लिया
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कुशीनगर

•

image

Jyoti Mini

•

Updated: 23 Apr 2018, 8:21 AM IST

कुशीनगर. जिले के कसया थाने के कुड़वा दिलीप नगर में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। अपने मालिक पर अप्राकृतिक दुष्कर्म का आरोप लगाने वाले नौकर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। परिजनों ने मृतक के मालिक पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। यही नहीं मृतक को अपनी मौत की आहट पहले ही मिल चुकी थी।

फेसबुक पर अनहोनी की आशंका व्यक्त करते युवक द्वारा डाली गई पोस्ट भी उसकी जान नहीं बचा पाई। हालत बिगड़ने पर आरोपी खुद युवक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा लेकिन उसके नौकर रविन्द्र की मौत हो चुकी थी। इसके बाद परिजनों के तेवर देख आरोपी सुरजीत राय मौके से फरार हो गया।

युवक के परिजनों का कहना है कि, अपना कुकर्म छिपाने व प्रतिशोध में सूरजीत ने जहर देकर रवीन्द्र को मार डाला है। मौत के बाद युवक का शव को लेकर परिजन मालिक के घर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर पुलिस के आलाधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये। पूरे मामले की जांच और आरोपी पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद परिजन शांत हुए। मानवता को शर्मसार ही नहीं आदमी के जानवर सरीखी मनोवृत्ति को उजागर करने वाली घटना की शुरूआत करीब तीन महीने पहले शुरू होती है।

कसया थाने के कुड़वा दिलीप नगर निवासी सूरजीत राय के रवीन्द्र पटेल बतौर नौकर काम करता था। करीब तीन महीने पूर्व रवीन्द्र को लेकर सूूूरजीत वाराणसी गया। वहां अपने दो अन्य साथियों के साथ सूरजीत ने शराब पीने के बाद रवींद्र के साथ अप्राकृति दुष्कर्म कर डाला। किसी तरह से रविन्द्र उनकी चंगुल से आजाद हो कर घर पहुंचा और अपने परिजनों से सारी कहानी सुनाई। इस मामले में कसया थाने की पुलिस ने सुरजीत पर केस दर्ज कर लिया। एक माह तक फरार रहने के बाद सुरजीत ने गांव के कुछ लोगों की मदद से रवीन्द्र से बात किया और रूपये देकर सुलह करा लिया।

रविन्द्र ने बिना परिजनों को बताये सुलह के बाद रविन्द्र सुरजीत के घर काम करने लगा। इसके बाद सूरजीत को जब मन करता अपने दबंगई और रुपये बल पर रवीन्द्र के साथ कुकर्म कर लेता। रवीन्द्र को उसके परिजनों के पास नहीं जाने देता। आरोपी मृतक के घर वालो से मिलने भी नहीं देता था। मृतक के परिजनों ने कई बार रविन्द्र से मिलने का प्रयास किया, लेकिन वे उससे मिल नहीं पाते थे। मृतक रविन्द्र पटेल का मोबाइल सुरजीत राय ने ले लिया था।

मृतक ने अपनी मौत से कुछ दिन पूर्व ही मौका पाकर सुरजीत राय के फेसबुक आईडी पर लिखा था कि, यदि “उसकी मौत होती है तो उसका जिम्मेदार सुरजीत राय होगा”…लेकिन इस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया था…इधर रवीन्द्र घर जाने की जिद करने लगा था। मृतक के परिजनों का आरोप है कि, कुकर्म का पोल खुलने और प्रतिशोध के चलते सूरजीत ने जहर दे दिया। रविवार को कसया पुलिस ने गंभीर धाराओं में सूरजीत राय पर केस दर्ज कर लिया है।

by अवधेश कुमार मल्ल

owner unnatural rape with servant now death victim
IMAGE CREDIT: patrika
owner unnatural rape with servant now death victim
IMAGE CREDIT: patrika