3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कुशीनगर
नौ थानों की पुलिस और पीएसी लगाकर कई अवैध स्लाटर हाउस पर छापेमारी, भारी मात्रा मं गोमांस व पशु बरामद
Play video

नौ थानों की पुलिस और पीएसी लगाकर कई अवैध स्लाटर हाउस पर छापेमारी, भारी मात्रा मं गोमांस व पशु बरामद

कुशीनगर में पुलिस ने छापेमारी कर कई स्लाटर हाउस का किया खुलासा, भारी मात्रा में गो मांस, कई गोवंशीय पशु बरामद।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कुशीनगर

•

image

Mohd Rafatuddin Faridi

•

Updated: 6 Feb 2018, 11:18 PM IST

कुशीनगर. गो वध और पशु तस्करी के लिए कुख्यात पडरौना कोतवाली के गांव बसहिया मे मंगलवार की सुबह पुलिस ने छापामारी की है. पुलिस अधीक्षक की व्यक्तिगत सूचना के बाद हुई पुलिसिया कार्रवाई में कई अवैध स्लाटर हाउस का भी खुलासा हुआ। पडरौना कोतवाली पुलिस की संरक्षण से चल रहे इन वध घरों से भारी मात्रा में गोवंश मांस, कटे हुए गोवंशीय पशु और काफी मात्रा मे उनकी हड्डियां बरामद हुई हैं। पशुओं की हड्डियों को ले जाने के लिए पुलिस को सात वाहनों का इस्तेमाल करना पडा। वध के लिए बांधे गए करीब एक दर्जन पशु भी बरामद हुए है। पुलिस ने करीब एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है। कई घरों मे पुलिस ने ताला लगा दिया है। शाम तक पुलिस की कार्रवाई चलती रही। भारी मात्रा में गोमांस बरामद होने के बाद कई पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई तय मानी जा रही है।


मालूम रहे कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गो वंशीय पशुओं की तस्करी और उनके वध को रोकने के लिए काफी सख्त हैं। इस अमानवीय कारोबार को रोकने के लिए प्रदेश सरकार कडा आदेश दे रखी है। इसके बावजूद पडरौना कोतवाली पुलिस के संरक्षण से गो वंशीय पशुओं का वध और उनकी तस्करी बडे पैमाने पर हो रही थी। पुलिस कप्तान यमुना प्रसाद को अपने सूत्रों से इस अवैध कारोबार की जानकारी मिली तो उन्होंने ने सीओ पडरौना को छपामारी करने का आदेश दे दिया। नौ थानों की पुलिस और पीएसी के जवानों के साथ मंगलवार की सुबह सीओ ने बसहिया गांव पर छापामारी कर दी।

 

पुलिस की छापामारी में भारी मात्रा में गोवंशीय पशुओं के मांस, वध कर रखें गए गोवंशीय पशुओं के शव, बाहर भेजने के लिए ठेले व बोरे में रखे गए मांस, वध के लिए रखे गए करीब एक दर्जन गोवंशीय पशु, काफी मात्रा में पशुओं की हड्डियां बरामद हुईं। इस छापेमारी से बसहिया मे चल रही करीब एक दर्जन अवैध स्लाटर घरों का भी खुलासा हो गया है। पुलिस ने एक दर्जन से ज्यादा लोगों को हिरासत में ले लिया है। कई घरो में पुलिस ने ताला जड दिया है। एक दर्जन से ज्यादा वाहनों को भी पुलिस ने जब्त किया है।
by AK Mall

बड़ी खबरें

View All

कुशीनगर

उत्तर प्रदेश