18 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कुशीनगर
शराब तस्करों का पीछा करते यूपी से बिहार की सीमा में पहुंचे थानाध्यक्ष की पिटाई, वीडियो हो रहा वायरल
Play video

शराब तस्करों का पीछा करते यूपी से बिहार की सीमा में पहुंचे थानाध्यक्ष की पिटाई, वीडियो हो रहा वायरल

यह वीडियो यूपी से सटे बिहार प्रांत के एक गांव का है।
Google source verification

कुशीनगर. तरयासुजान थाना के थानाध्यक्ष के पिटाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग थानाध्यक्ष को घेरे हुए हैं और बहस के बाद लोगों ने उनकी पिटाई कर दी। यह वीडियो यूपी से सटे बिहार प्रांत के एक गांव का है।

मिली जानकारी के अनुसार शराब तस्करों का पीछा करते- करते यूपी पुलिस बिहार सीमा के कटया थाना के माचवा गांव में घुस गई। बिहार में होने की परवाह किए बगैर थानाध्यक्ष तथाकथित अपराधी को पकड़ने लगे तो मामला बिगड़ गया और ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष की पिटाई कर दी।

बता दें कि बिहार में शराबबंदी के बाद कुशीनगर जनपद के रास्ते बिहार प्रांत के लिए शराब की तस्करी लगातार हो रही है।शराब तस्करों की पुलिस से दोस्ती भी जगजाहिर है। वायरल हो रहे वीडियो के बारे कहा जा रहा है कि सलाउद्दीन अंसारी नाम का एक शराब तस्कर कुशीनगर के रास्ते बिहार स्थित अपने गांव माचवा जा रहा था। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद तरयासुजान के थानाध्यक्ष विनय पाठक तथाकथित शराब तस्कर का पीछा करना शुरू कर दिया। परंतु उसे यूपी की सीमा क्षेत्र में पकड़ नही पाए और उसका पीछा करते – करते सलाउद्दीन अंसारी के गांव माचवा में पहुंच गए। बिहार प्रांत में होने के बावजूद एसओ विनय पाठक सलाउद्दीन को बलपूर्वक पकड़ने लगे, इसके बाद मामला बिगड़ गया। ग्रामीण भी एसओ से उलझ गए और थानाध्यक्ष की पिटाई कर दी।

 

BY- A.K. MALL

बड़ी खबरें

View All

कुशीनगर

उत्तर प्रदेश