26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कुशीनगर
कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा: दो की मौत, चार की हालत गंभीर
Play video

कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा: दो की मौत, चार की हालत गंभीर

शिवदत्त छपरा गांव के पास पिकअप पलटने से हुआ हादसा
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कुशीनगर

•

image

Ashish Kumar Shukla

•

Updated: 25 Jul 2018, 6:38 PM IST

कुशीनगर. जिले के खड्डा थाना क्षेत्र के शिवदत्त छपरा गांव के पास बुधवार को पिकअप पलटने से एक नर्तकी समेत 2 की मौत हो गई है। दिन के करीब 1.30 बजे हुई इस दुर्घटना में आर्केस्ट्रा ग्रुप के 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। घायलों को संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घायलों में से एक की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक, कसया थाना क्षेत्र के गोबरही बाजार में संचालित एक आर्केस्ट्रा ग्रुप के सदस्य एक पिकअप से खड्डा थाना क्षेत्र में प्रोग्राम पेश करने जा रहे थे। खड्डा थाना क्षेत्र के शिवदत्त छपरा गांव के पास अचानक एक अर्ध विक्षिप्त महिला पिकअप के सामने आ गई। पिकअप की गति काफी तेज होने के कारण महिला को अचानक सामने देख ड्राइवर हडबड़ा गया और उसी स्पीड में गाड़ी को सड़क की पटरी की तरफ मोड़ दिया। स्पीड अधिक होने के कारण पिकअप का एक्सल टूट गया और वह लहराते हुए सड़क के किनारे गढ्ढे में पलट गई।

नतीजतन पश्चिम बंगाल की रहने वाली सीमा नाम की नर्तकी तथा गोबरही निवासी अजय की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में आर्केस्ट्रा ग्रुप के 4 सदस्य घायल हो गए। मौके पर पहुंची खड्डा थाने की पुलिस ने घायलों को संयुक्त जिला चिकित्सालय में भेजवा दिया । घायलों में एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।