4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कुशीनगर
UP BOARD 2018: नकल के लिए अविभावकों का हंगामा, कहा रुपये लेने के बाद नहीं हल करा रहे पेपर!
Play video

UP BOARD 2018: नकल के लिए अविभावकों का हंगामा, कहा रुपये लेने के बाद नहीं हल करा रहे पेपर!

कुशीनगर में रुपये लेकर संतोषजनक नकल न कराने पर अभिभावकों का हंगामा।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कुशीनगर

•

image

Mohd Rafatuddin Faridi

•

Updated: 20 Feb 2018, 10:54 PM IST

कुशीनगर. जिले में यूपी बोर्ड में नक़ल विहीन परीक्षा कराने के दावे खोखले होते नजर आ रहे है। अभी कुछ दिन पहले ही सामूहिक नक़ल का मामला सामने आया था लेकिन इसके बाद भी जिला विद्यालय निरीक्षक नकल पर अंकुश नहीं लगा पा रहे है। मंगलवार को कुशीनगर जनपद के रामकोला स्थित सरस्वती इंटर कॉलेज में सुविधा शुल्क लेने के बाद भरपूर नक़ल नहीं होने से नाराज अभिभावको ने जमकर हंगामा किया। नतीजतन हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा करीब आधा घंटे तक बाधित रही। हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा के समय हंगामे की सूचना पर पहुची रामकोला थाने की पुलिस एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।


कुशीनगर जिले के रामकोला थाना क्षेत्र स्थित सरस्वती इंटर कॉलेज में सुबह की पाली में हाईस्कूल के विज्ञान का पेपर था। समय से परीक्षार्थी विद्यालय के अंदर चले गए। परंतु कुछ ही समय अभिभावकों ने हंगामा शुरू कर दिया। इनका आरोप था कि सुविधा शुल्क लेने के बाद भी संतोषजनक नक़ल नहीं कराया जा रहा है। हंगामा बढ़ता देख किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। रामकोला थाने की पुलिस मौके पर पहुच कर हो रहे बवाल को शांत कराया और एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया।

 

लगातार हो रहे नक़ल के बाद किसी भी विद्यालय या आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई अबतक नहीं हुई है। इस सम्बन्ध में जिला विद्यालय निरीक्षक कुशीनगर उदय प्रकाश मिश्र से जब पूछा गया तो वे कैमरे के सामने आने से मना कर दिए। फोन पर ही इस तरह का कोई मामला न होना बताकर कन्नी काट लिए। जबकि सीसीटीवी कैमरे में यह मामला कैद भी हो गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक के दावे के विपरीत अभिभावक सुभाष यादव, अजय सहित कई लोगों का सीधा आरोप है कि नकल कराने के लिए सुविधा शुल्क वसूला गया है लेकिन विद्यालय के प्रबंधक इन आरोपों को खारिज करते हैं।
by AK Mall

बड़ी खबरें

View All

कुशीनगर

उत्तर प्रदेश