1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लखीमपुर खेरी
नकली नोटों के साथ एक युवक गिरफ्तार, 13000 रुपए की इंडियन करेंसी बरामद
Play video

नकली नोटों के साथ एक युवक गिरफ्तार, 13000 रुपए की इंडियन करेंसी बरामद

इस संबंध में थाना सम्पूर्णानगर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है...
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखीमपुर खेरी

•

image

Nitin Srivastva

•

Updated: 8 Jul 2018, 11:46 AM IST

लखीमपुर-खीरी. भारत-नेपाल पर इतनी चौकसी होने के बावजूद भी आये दिन तस्करी की घटनाएं सामने आती है। कभी मानव तस्करी तो कभी खाद समिग्री तो कभी शराब की तस्करी सामने आती है। कुछ इसी प्रकार का एक और मामला प्रकाश में आया। जहां भारत-नेपाल सीमा पर एक युवक को नकली नोटों के साथ गिरफ्तार कर किया गया। पकड़े गए युवक के पास से 13000 रुपए की इंडियन करेंसी बरामद हुई है।


पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में एएसपी घनश्याम चौरसिया ने बताया कि सम्पूर्णानगर थाना क्षेत्र में एसआई राज किशोर यादव अपने हमराहियों उप निरीक्षक प्रेम कुमार व कांस्टेबल रामशब्द यादव के साथ गश्त कर रहे थे। बमनगर सेमरी चौराहा पर कुछ लोगों की भीड़ लगी थी। इस पर जाकर देखा तो एक व्यक्ति से पैसों को लेकर बहसी-बहसा हो रही थी जब व्यक्ति को कब्जे में होकर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम विनोद कुमार पुत्र सूरत भगत निवासी वन टोलवा बसही थाना सम्पूर्णानगर बताया। इसकी जामातलाशी से पांच-पांच सौ रुपए के 48 नोट नकली बरामद हुए। जिनकी राशि 13000 रुपए के आस-पास है। इसके अतिरिक्त 900 रुपए असली करेंसी बरामद हुई। ये नोट सुरेश पुत्र रामनाथ निवासी कमलापुरी से लाना बताया। इस संबंध में थाना सम्पूर्णानगर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रेसवार्ता के बाद युवक को जेल भेज दिया गया।

बड़ी खबरें

View All

लखीमपुर खेरी

उत्तर प्रदेश