3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लखीमपुर खेरी
रेप करने से पहले उसने उसके पिता संग किया था ये.. बस कर रहा था इंतजार
Play video

रेप करने से पहले उसने उसके पिता संग किया था ये.. बस कर रहा था इंतजार

निघासन थाना क्षेत्र में शानिवार को हुई सात साल की बालिका से दुराचार के बाद हत्या की घटना को अंजाम देने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखीमपुर खेरी

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 12 Jun 2018, 10:53 PM IST

लखीमपुर-खीरी. निघासन थाना क्षेत्र में शानिवार को हुई सात साल की बालिका से दुराचार के बाद हत्या की घटना को अंजाम देने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। युवक ने शराब के नशे में घटना को अंजाम दिया था। इसका खुलासा एसपी खीरी ने प्रेसवार्ता में किया।

पुलिस लाइन सभागार में मंगलवार की दोपहर प्रेसवार्ता के दौरान एसपी खीरी ने बताया कि निघासन कोतवाली क्षेत्र के गांव बेहलापुरवा निवासी कढीले की 7 वर्षीय मनीषा का शव गांव के पूरब दिशा में करीब तीन सौ मीटर दूर गन्ने के खेत से संदिग्थ हालत में बरामद हुआ था। गन्ने के खेत से शव बरामद होने की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में गांव वाले मौके पर एकत्र हो गए और घटना की सूचना झंडी चैकी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचे चौकी प्रभारी अरविंद शुक्ला व कोतवाली निरीक्षक संजय त्यागी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

लड़की के पिता कढीले ने गांव के ही छोटी लाल के खिलाफ नामजद तहरीर देते हुए दुराचार के बाद हत्या का आरोप लगाया था। पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। इस क्रम में मुखबिर से सूचना मिली की आरोपी ढखेरवा से लखीमपुर रोड पर बाजार से कुछ दूर सड़क के किनारे खड़ा है जो कही बाहर जाने की फिराक में है।

सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी, उपनिरीक्षक नरेन्द्र प्रताप, कॉन्सटेबल जय प्रकाश पटेल, कॉन्सटेबल मृत्युजय पांडेय ने दबिश देकर आरोपी छोटेलाल पुत्र शम्भर निवासी बेलहापुरवा कोतवाली निघासन को पकड़ लिया। छोटीलाल से जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल लिया। अभियुक्त की निशानदेही पर मनीषा के कपड़े वंशी लाल के गन्ने के खेत से बरामद कर लिए हैं।

प्रेसवार्ता के दौरान छोटेलाल ने पत्रकारों को बताया की घटना को अंजाम देने से पहले उसने और लड़की के पिता कढीले ने साथ बैठ कर शराब पी थी। फिर वह घर चला गया था। रात को 11 बजे मैं फिर वापस कढीले के घर आया । तबतक कढीले सो चुका था और मनीषा जाग रही थी। वह उस को बुलाकर खेत में ले गया, जहां उसके साथ दुराचार किया था, लेकिन मनीषा जब जोरजोर से चिलाने लगी तो मैंने उस की हत्या कर दी।

बड़ी खबरें

View All

लखीमपुर खेरी

उत्तर प्रदेश